राशिफल व पंचांग | 12th अप्रैल 2024

आज और कल का दिन खास
आज का राशिफल | 12 अप्रैल, 2024, शुक्रवार

मेष राशि : घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी।

वृष राशि : आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। आज अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

मिथुन राशि : मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है।

कर्क राशि : खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि : आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें।  कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 29th सितंबर 2024

कन्या राशि : व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है।

तुला राशि : आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है हालांकि तमाम वैर-विरोध, अंतर्द्वंद्व का सामना करते हुए आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। कई नए समझौते होंगे जो आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आजआपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयमित सावधानी बरतें।

धनु राशि : प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।  किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम सबसे ज्यादा प्रिय है।

मकर राशि : शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा।

कुम्भ राशि : सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 15th नवम्बर 2025

मीन राशि : आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब हो सकता है, ध्यान रखें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। मीन राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने बिजनेस का प्रस्ताव पेश करेगा लेकिन उसके बहकावे में न आएं। परिवार में सुख-शांति का आनन्द उठाएं।

आज का पंचांग | 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार
  • तिथि : चतुर्थी – 01:13 PM  
  • नक्षत्र : रोहिणी – 00:51 AM
  • करण : विष्टि – 01:13 PM | बव – 00:34 AM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : सौभाग्य – 02:12 AM
  • वार : शुक्रवार
  • सूर्योदय : 05:58 AM
  • सूर्यास्त : 06:45 PM
  • चन्द्रमा : वृषभ    
  • राहुकाल : 10:46 – 12:22 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : चैत्र
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:56 -12:47 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,230FansLike
112FollowersFollow
1,590SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles