राशिफल व पंचांग | 15th नवम्बर 2025

आज और कल का दिन खास

  • 15 नवम्बर 2025 : स्मार्त वैष्णव समुदाय का उत्पति एकादशी व्रत आज।
  • 15 नवम्बर 2025 : बिरसा मुण्डा जयंती आज।
  • 15 नवम्बर 2025 : वैतरणी एकादशी व्रत।
  • 16 नवम्बर 2025 : निम्बार्क वैष्णव समुदाय का उत्पति एकादशी व्रत कल।
  • 16 नवम्बर 2025 : आकाशदीप कल होगा समाप्त।
  • 16 नवम्बर 2025 : वृश्चिक संक्रांति कल।

आज का राशिफल | 15 नवम्बर, 2025, शनिवार

मेष राशि : आज आपके कई कार्य कम मेहनत से ही पूर्ण हो जाएंगे। आत्मविश्वास की कोई कमी आज आपके अंदर नहीं दिखेगी। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी। पैसे के लेन-देन में भी आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय नहीं करें। इससे आप आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए धन लाभ के योग लेकर आया है। आज सीनियर से आपको सही सलाह मिलेगी और आपका कार्य आसान हो जाएगा। आज आपको ऐसी बात पता चल सकती है जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज कुछ ऐसे प्रस्ताव भी आपके पास आएंगे जो लुभावने होंगे लेकिन इनके पीछे नुकसान छिपा होगा। इसलिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें।

मिथुन राशि : आज आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह नहीं रुकेगा। आज आपके मन में नकारात्मक विचार घर करने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको सावधान रहना है। सकारात्मकता बनाए रखनी है। आज आपके उन कार्यों में गति आएगी जो रुके हुए थे और किन्ही कारणों से आगे नहीं बढ़ रहे थे। आज आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। आज सड़क पार करते समय सावधान रहना जरूरी है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th जनवरी 2023

कर्क राशि : आज आपके व्यवहार में गुस्से की अधिकता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से आपको बचना चाहिए। आज पुराने किए हुए कार्यों से आपको लाभ मिलने वाला है। आज अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो आज का दिन किसी अवसर की तरह है।

सिंह राशि : आज कुछ ऐसे लोगों से भी आपकी भेंट होगी जो भविष्य में आपके काम आने वाले हैं। आज बाहर का खाना पेट के विकारों का कारण बन सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। पैसों के लेन-देन में भी आज आपको सावधानी बरतनी है। आज दिया गया उधार लंबे समय तक वापस लौटने के योग नहीं दिखाई दे रहे हैं।

कन्या राशि : आज दोपहर बाद आपको शुभ समाचार मिलेंगे। आप जिन चिंताओं से पिछले दिनों से घिरे हुए हैं उनमें आज कमी आएगी। संतान के प्रति भी चिंताएं कम होंगी। आज खुद से बातें करें और अपनी क्षमताओं को जानें। आज आर्थिक मामलों में आप थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। आज आप समझौते के लिए भी तैयार रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि : आज सामाजिक कार्यों में आप हिस्सा लेंगे। लोग आपको आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज सोच समझ कर किया गया निवेश लाभ देने वाला है। आज आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है जो आप सोचेंगे उसके अनुरूप कार्य नहीं होंगे। आज कार्य तो पूर्ण होंगे लेकिन अचानक आपको ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आपने पहले से नहीं सोचा होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 29th अगस्त 2025

वृश्चिक राशि : बिजनेसमैन लोगों के लिए आज बिजनेस में विस्तार करने का दिन है। आज कोई पुराना रुका हुआ कार्य भी पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान रहे आज आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह नहीं टिकेगा। मन को थोड़ा एकाग्र करने की कोशिश करें। ध्यान रहे आज जीवन साथी के साथ बेवजह के तनाव हो सकते हैं।

धनु राशि : आज आपके सोचे हुए कार्यों में गति आएगी और आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज प्रिय से संबंधों में सुधार होगा। आज प्रेम के प्रस्ताव भी आपके लिए आने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में अति उत्साह ठीक नहीं है। गुस्से पर काबू रखें और हंसते रहें।

मकर राशि : आज आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज थोड़ा अतिरिक्त मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। आज की गई मेहनत लंबे समय तक आपके काम आने वाली है। लगातार प्रयास से सभी कार्यों में सफलता मिल जाएगी। आज खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कुम्भ राशि : आज आप करियर में बदलाव कर सकते हैं लेकिन इन अवसरों को पहचानने की जिम्मेदारी आपकी होगी। आज जैसे कर्म आप करेंगे ऐसा ही फल आपको आज मिलने वाला है। आज अपने मन की बातों को छिपाने का समय नहीं है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का समय है। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। संतान की ओर से चल रही चिंताएं कम होंगी।

मीन राशि : आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको मदद मिल सकती है। आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन ध्यान रहे आज रफ्तार से आपको दूर रहना है बचना है। आज वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी आवश्यक है। अपने करीबी मित्र से विवाद हो सकता है। आज अनैतिक और गैर कानूनी कार्य भी आप कर सकते हैं इसलिए सावधानी जरूरी है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 6th फरवरी 2025

आज का पंचांग | 15 नवंबर 2025, शनिवार  

  • एकादशी कृष्ण पक्ष,शनिवार
  • मृगशिरा मास
  • शरद,कालयुक्त 2082
  • त्यौहार : उत्पन्ना एकादशी
  • शुभ मुहूर्त : 11:22 AM से 12:04 PM
  • राहुकाल : 8:59 AM से 10:21 AM
  • गुलिक काल : 6:16 AM से 7:38 AM
  • यमघण्टकाल : 1:05 PM से 2:27 PM
  • सूर्योदय : 6:16 AM
  • सूर्यास्त : 5:11 PM
  • चंद्रोदय : 1:53 AM
  • चन्द्रास्त : 2:14 PM
  • तिथि : कृष्ण पक्ष एकादशी – 2:38 AM तक
  • नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी – 11:36 PM तक
  • योग : वैधृ – 6:26 AM तक
  • करण : बव – 1:42 PM तक
  • महीना अमान्त : कार्तिक
  • महीना पूर्णिमांत : मृगशिरा
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : तुला
  • चंद्र राशि : कन्या
  • दिशाशूल : पूर्व
  • चंद्र निवास : दक्षिण
  • ऋतु : शरद
  • अयन : दक्षिणायन

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,296FansLike
112FollowersFollow
3,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles