राशिफल व पंचांग | 22nd जून 2025

आज और कल का दिन खास
  • 22 जून 2025 :  निम्बार्क वैष्णव समुदाय आज रखेगा योगिनी एकादशी व्रत। 
  • 23 जून 2025 :  सोम प्रदोष व्रत कल।
  • 23 जून 2025 :  मासिक शिवरात्रि कल।
  • 23 जून 2025 : विश्व ओलंपिक दिवस कल।
आज का राशिफल | 22 जून, 2025, रविवार

मेष राशि : अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।

वृषभ राशि : दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढऩे और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

मिथुन राशि : जीवनसाथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

कर्क राशि : अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 14th अक्टूबर 2025

सिंह राशि : समय से पहले आप का कोई भी काम नहीं बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याहन के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।

कन्या राशि : संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।

तुला राशि : आप में भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थिगण आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि : पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

धनु राशि : आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

मकर राशि : बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि : दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th सितम्बर 2025

मीन राशि : मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन संबंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

आज का पंचांग | 22 जून 2025, रविवार  
  • तिथि : द्वादशी – 01:24 AM
  • नक्षत्र : भरणी – 05:39 PM 
  • करण : कौलव – 02:58 PM

अगले दिन

  • तैतिल : 01:24 AM
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : सुकर्मा – 04:57 PM
  • वार : रविवार   
  • सूर्योदय : 05:23 AM 
  • सूर्यास्त : 07:22 PM
  • चन्द्रमा : मेष – 11:04 PM
  • राहुकाल : 05:37 – 07:22 PM 
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : ज्येष्ठ
  • मास पूर्णिमांत : आषाढ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:54 – 12:50 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,276FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles