राशिफल व पंचांग | 3rd मार्च 2026

आज और कल का दिन खास

  • 03 मार्च 2026 : छारंडी, धुलण्डी आज।
  • 03 मार्च 2026 : सत्य पूर्णिमा व्रत आज।
  • 03 मार्च 2026 : गणगौर पूजा आज से होगी प्रारंभ।
  • 03 मार्च 2026 : ग्रस्तोदय खग्रास चन्द्रग्रहण आज।
  • 03 मार्च 2026 : चैतन्यमहाप्रभु जी की जयंती आज।
  • 03 मार्च 2026 : बादशाह मेला आज।
  • 03 मार्च 2026 : विश्व वन्यजीव दिवस आज।
  • 04 मार्च 2026 : बसंतोत्सव कल।
  • 04 मार्च 2026 : भाई दूज कल – मतांतरे।
  • 04 मार्च 2026 : राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कल।

आज का राशिफल | 03 मार्च 2026, मंगलवार

मेष : अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होना चाहिए। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

वृषभ : सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मिथुन : धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यो को पूर्ण करें आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता हैं। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कर्क : मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

सिंह : पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 20th नवंबर 2024

कन्या : कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का समय नहीं है।

तुला : वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।

वृश्चिक : व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ है पर किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरूर सोचें।

धनु : वही होता है जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पुरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेगे।

मकर : लम्बे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग हैं। जीवन-साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा-देखी में अपना नुकसान हो सकता है।

कुम्भ : अपने व्यवहार और आचरण बदलें। सब आपके हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जेसा व्यवहार आप करेगे वेसा आप के साथ भी हो सकता है। अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा।

मीन- आज आप परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पैर में चोट लग सकती है।

ALSO READ  शनिदेव का भय क्यों नहीं सताता हनुमान और शिव भक्तों को? | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

आज का पंचांग | 03 मार्च 2026, मंगलवार 

  • तिथि पूर्णिमा 05:10 PM
  • नक्षत्र मघा 07:32 AM
  • करण बव, 05:10 PM,

अगले दिन 

  • बालव 04:56 AM 
  • पक्ष शुक्ल
  • योग सुकर्मा 10:23 AM
  • वार मंगलवार   
  • सूर्योदय 06:44 AM 
  • सूर्यास्त 06:22 PM
  • चन्द्रमा सिंह 
  • राहुकाल 03:27 – 04:54 PM 
  • विक्रमी संवत्  2082
  • शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त अभीजित 12:10 – 12:56 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,275FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles