राशिफल व पंचांग | 9th जनवरी 2025

आज और कल का दिन खास
  • 09 जनवरी 2025 : उड़ीसा में आज मनाया जाएगा साम्ब दशमी पर्व।
  • 09 जनवरी 2025 : प्रवासी भारतीय दिवस आज।
  • 10 जनवरी 2025 : पुत्रदा एकादशी व्रत कल।
  • 10 जनवरी 2025 : बैकुण्ठ एकादशी कल (दक्षिण भारत में)।
  • 10 जनवरी 2025 : विश्व हास्य दिवस कल।
आज का राशिफल | 09 जनवरी, 2025, गुरुवार

मेष राशि : व्यापार से संबंधित सभी कार्यों के लिए आज का दिन शुभ है। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। शेयर-सट्टे में संभलकर निवेश करने से आर्थिक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता हो सकती है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूलता और प्रतिकूलता का मिलाजुला स्‍वरूप होगा। व्‍यापारियों के साथ लेन-देन के मामले में की गई यात्रा से लाभ होगा। बच्‍चों की प्रगति से आपको प्रसन्‍नता होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। अग्नि और जल से सतर्क रहें। अकस्‍मात यात्रा हो सके तो टालें।

मिथुन राशि : नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खान-पान का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आकस्मिक धन खर्च का योग बनता है। मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। धन का खर्च अधिक न हो इसका ख्‍याल रखें। सब शुभ होगा।

कर्क राशि : आज आप स्‍वादिष्‍ट भोजन, अच्‍छे वस्‍त्र और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर बेहद खुश रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। क्रोध पर काबू रखें और नए काम की शुरुआत हो सके तो टालें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 2nd अप्रेल 2024

सिंह राशि : व्‍यवसाय में धन संबंधित आयोजन करने का भी योग प्रबल है। विदेश स्थित व्‍यावसायिजनों से लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकता है लेकिन परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी नए काम की शुरुआत न करें।

कन्या राशि : आज का दिन बेहद आनंदमयी साबित होगा। आभूषणों की खरीदारी करेंगे साथ ही कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्‍यापार में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। ऑफिस में भी सहकर्मियों का पूरा सहयोग रहेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। मानहानि का योग बनता है। मध्याह्न बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। सृजनात्मक और कलात्मक कार्यों का हिस्‍सा बनेंगे।

वृश्चिक राशि : संपत्ति संबंधित कार्यों एवं गृहस्थजीवन के प्रश्नों का समाधान मिल जाएगा। व्यवसायीजनों के लिए आज का दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहकारपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएं रहेंगी। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना है। धन हानि का योग है।

धनु राशि : निजी संबंधियों के साथ वाद-विवाद से बचें। आरोग्‍य अच्‍छा रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक कार्यों के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ भी होगा। विद्यार्थियों को विद्या-अभ्यास में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। मध्याह्न के बाद मन में जो दुविधा है उसका समाधान मिल जाएगा। शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे। शत्रु असफल होंगे।

मकर राशि : धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। व्यवसाय और व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। सभी कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। जीवन में भी आनंद के अवसर बढ़ेंगे। दोपहर बाद विचारों में नकारात्‍मकता हावी हो सकती है, इससे बचें। शेयर-सट्टे में निवेश का योग है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 13th मार्च 2023

कुंभ राशि : धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे धन खर्च का प्रबल योग है। संबंधियों और मित्रों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्‍यवहार में आध्यात्मिकता देखने को मिलेगी। मध्याह्न के बाद सभी कार्य आसानी से संपन्‍न होंगे। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे।

मीन राशि : व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आपके लिए लाभप्रद है। विवाह संबंधी गतिविधियां तीव्र होंगी। पर्यटन पर जा सकते हैं। मित्रों से उपहार मिलने का भी योग है। मध्‍याह्न के बाद हर कार्य में सावधानी बरतें। आज अधिक श्रम करने पर भी आपको परिणाम कम मिलने की संभावना है। अध्‍यात्‍म की ओर झुकाव होगा।

आज का पंचांग | 09 जनवरी 2025, गुरुवार 
  • तिथि : दशमी – 12:25 PM
  • नक्षत्र : भरणी – 03:08 PM
  • करण : गर – 12:25 PM
  • वणिज : 11:23 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : साध्य – 05:29 PM
  • वार : गुरुवार
  • सूर्योदय : 07:15 AM 
  • सूर्यास्त : 05:41 PM
  • चन्द्रमा : मेष – 08:47 PM
  • राहुकाल : 01:46 – 03:04 PM 
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : पौष
  • मास पूर्णिमांत : पौष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:07 – 12:49 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,275FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles