राशिफल व पंचांग | 25th फरवरी 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 25th फरवरी, 1962 को देश के तीसरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई। इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
  • 26th फरवरी, 2023 : कामदा सप्तमी कल।
आज का राशिफल | 25th फरवरी, 2023, शनिवार

मेष राशि: आज व्यवसाय में सफलता के द्वार खुलेंगे। धर्म में आस्था बढ़ेगी। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। कामकाज में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

वृषभ राशि: अनजाने में हुई गलती से नुकसान संभव है। नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं। कुछ नवीन योजनाएं हैं। 

मिथुन राशि: पारिवारिक विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। व्यापार जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

कर्क राशि: कारोबार में आपके द्वारा किये गए निर्णय सही होंगे। कार्यसिद्धि होने से साहस व पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि: परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी। आय से अधिक व्यय नहीं करें। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें सफल होंगे।

कन्या राशि: दिन की महत्वता को समझते हुए कार्य करें। कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी। कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें। निजी जीवन में निर्णय लेने में विलंब न करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 24th मार्च 2024

तुला राशि: अपने मनमर्जी तरीके न करें। दोस्तों के साथ मोज-मस्ती में समय बीतेगा। व्यावसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं।

वृश्चिक राशि: कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी। परिवार में खुशियाँ आएंगी। स्वयं का प्रभाव, अनुभवों का लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु राशि: आप की मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना।

मकर राशि: समय पर संभल जाये और परिवार की समस्या को अनदेखा न करें। व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है। व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप की आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है।

कुंभ राशि: दिन शुभ है हर कामना पूरी होगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। कामकाज में सुधार होगा। सद्भावनाएं जागृत होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। मौज-मस्ती में समय बीतेगा।

मीन राशि: अपनी मर्यादा में रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करें।

आज का पंचांग | 25th फरवरी 2023, शनिवार
  • तिथि : षष्ठी – 00:23 AM
  • नक्षत्र : भरणी – 03:59 AM
  • करण : कौलव – 12:22 PM | तैतिल – 00:23 AM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : ब्रम्हा – 05:16 PM
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 06:50 AM
  • सूर्यास्त : 06:18 PM
  • चन्द्रमा : मेष   
  • राहुकाल : 09:42 – 11:08 AM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:11 – 12:57 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 21st मार्च 2025

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,230FansLike
112FollowersFollow
1,590SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles