आज और कल का दिन खास
- 26 सितम्बर 2025 : माना चतुर्थी आज।
- 26 सितम्बर 2025 : उपांग ललिता व्रत आज।
- 27 सितम्बर 2025 : नत पंचमी कल।
- 27 सितम्बर 2025 : विश्व पर्यटन दिवस कल।
आज का राशिफल | 26 सितम्बर, 2025, शुक्रवार
मेष राशि : आज का दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें, धनलाभ होगा और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।
वृषभ राशि : संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।
मिथुन राशि : दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।
कर्क राशि : अपने कपड़े रहन-सहन इन सबके अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।
सिंह राशि : परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गती मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है।
कन्या राशि : अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिल सकता है, राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।
तुला राशि : किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान-मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी।
वृश्चिक : समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।
धनु राशि : परिवार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं, बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दें।
मकर राशि : कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
कुम्भ राशि : दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें। विजय होगी।
मीन राशि : अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
आज का पंचांग | 26 सितम्बर 2025, शुक्रवार
- चतुर्थी शुक्ल पक्ष,शुक्रवार
- अश्विन मास
- शरद,कालयुक्त 2082
- त्यौहार : ललिता पञ्चमी
- शुभ मुहूर्त : 11:25 AM से 12:13 PM
- राहुकाल : 10:18 AM से 11:49 AM
- गुलिक काल : 7:18 AM से 8:48 AM
- यमघण्टकाल : 2:49 PM से 4:20 PM
- सूर्योदय : 5:48 AM
- सूर्यास्त : 5:50 PM
- चंद्रोदय : 9:33 AM
- चन्द्रास्त : 8:18 PM
- तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्थी – 9:34 AM तक
- नक्षत्र : विशाखा – 10:10 PM तक
- योग : विष्कुम्भ – 10:51 PM तक
- करण : विष्टि – 9:33 AM तक
- महीना अमान्त : अश्विन
- महीना पूर्णिमांत : अश्विन
- विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
- शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
- सूर्य राशि : कन्या
- चंद्र राशि : तुला
- दिशाशूल : पश्चिम
- चंद्र निवास : पश्चिम
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।



