राशिफल व पंचांग | 6th जनवरी 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 6th जनवरी 2023 : पौष पूर्णिमा व्रत आज।
  • 7th जनवरी, 1987 को कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये।
  • 7th जनवरी, 1980 को भारी बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी।
आज का राशिफल | 6th जनवरी, 2023, शुक्रवार

मेष राशि : अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग लेना पड़ सकता है। किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम सम्बंधों के लिए यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है। सजग होकर सही मौके का इंतजार करें।

वृषभ राशि : आज आपको किसी रिश्तेदार यो विशेष व्यक्ति से कुछ मानसिक तनाव मिल सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। धन लाभ के अच्छे योग हैं। आज भली-भांति सोचकर ही बोलें। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि : आज बच्चों के साथ समय बिताना खास होगा। घर-परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करें। गलत संगति से बचने की कोशिश करें। प्रेम सम्बंधों में सफलता प्राप्त करेंगे। अटके हुए सरकारी काम निपटेंगे। मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।  घर में शांति का वातावरण रहेगा।

कर्क राशि : आज आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की भी जरूरत है। मन में विचारों की प्रधानता रहेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th सितम्बर 2025

सिंह राशि : आज महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधों में मधुरता आएगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या राशि : आज का दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधो में मधुरता बनी रहेगी।

तुला राशि : आज आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। भावनात्मक तौर पर आप इस बात को लेकर अनिश्चित और बेचैन रहेंगे कि आप क्या चाहते हैं। धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी।

वृश्चिक राशि : आज कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम न करें। कारोबार में वृद्धि होगी। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। आज किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि : यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 24th अगस्त 2022

मकर राशि : आज मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। उत्साह भंग होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद है। कार्यों में रुकावटें आएंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

कुम्भ राशि : आज अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधों में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा।

मीन राशि : रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सम्बंधों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। एक-दूसरे का नजरिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझाएँ।

आज का पंचांग | 6th जनवरी 2023, शुक्रवार
  • तिथि : पूर्णिमा – 04:40 AM
  • नक्षत्र : आर्द्रा – 00:14 AM
  • करण : विष्टि – 03:27 PM | बव – 04:40 AM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : ब्रह्म – 08:08 AM
  • वार : शुक्रवार
  • सूर्योदय : 07:14 AM
  • सूर्यास्त : 05:38 PM
  • चन्द्रमा : मिथुन   
  • राहुकाल : 11:08 – 12:26 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : पौष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:06 – 12:47 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles