राशिफल व पंचांग | 29th दिसम्बर 2022

आज और कल का दिन खास 
  • 29th दिसम्बर 2022 : गुरु गोविंदसिंह जयंती आज।
  • 30th दिसम्बर 2022 : मासिक दुर्गा अष्टमी कल।
आज का राशिफल | 29th दिसम्बर, 2022, गुरुवार

मेष राशि : मेष राशि वालों की आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। भाग्य पूरी तरह से मेहरबान रहेगा, अवसर का लाभ उठाएं और अटके हुए काम को पूरा करें। मानसिक सुख शांति मिलेगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक क्षेत्र के प्रयास सफल होंगे। 

वृषभ राशि : आज का दिन धैर्य और संयम से बिताना चाहिए। लंबी दूरी की यात्रा हो सके तो टालें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल मानसिक बल देगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। 

मिथुन राशि : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ प्राप्त कर सकेंगे। घर परिवार के मामले में धन खर्च हो सकता है। शाम का समय मनोविनोद में बीतेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। 

कर्क राशि : आज कार्यक्षेत्र में प्रगति का दिन है। सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। नौकरी व्यवसाय में नई योजना पर काम शुरू करना अच्छा रहेगा।

सिंह राशि : आज का दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उनमें अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। मिजाज रोमांटिक रहेगा। शौक की चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा होगी। लाभ वाले मामले में जोखिम भी आज ले सकते हैं किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 30th जनवरी 2026

कन्या राशि : क्रोध अधिक आएगा, संयम से काम लें। वाद-विवाद और दूसरों के मामलों से आज दूर रहें। वाणी और शब्दों का प्रयोग संभलकर करना करें नहीं तो परेशानी होगी। सेहत का ध्यान रखिए। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें नहीं तो परिवार का माहौल बिगड़ेगा। करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। 

तुला राशि : आज आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी मेहनत और लगनशीलता से काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। कुछ कलात्मक काम भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। कुछ पुण्य के काम कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि : उत्साह और आनंद में वृद्धि होगी। आज प्रयास कीजिए, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कहीं से धन लाभ भी मिल सकता है। बिजनस और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए कारोबार से संबंधित यात्रा लाभप्रद रहेगी।

धनु राशि : स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। काम-काज में आपका उत्साह बना रहेगा जिससे सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों और संबंधियों की खबर से आनंदित होंगे। पुराने अधूरे काम भी आप पूरा कर सकते हैं। बच्चों से खुशी मिलेगी। 

मकर राशि : ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा और छवि धूमिल हो। आपको संभलकर कार्य व्यवहार करना होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। दोपहर बाद बनता काम भी बिगड़ सकता है। दिन के पहले भाग में महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेना अच्छा रहेगा। पीपल को जल देना शुभ रहेगा। 

कुंभ राशि : दिन मंगलमय बीतेगा। आज मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। प्रयास करने से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। लाभ मिलेगा। जोखिमपूर्ण निवेश भी आप कर सकते हैं। मित्रों और पुराने परिचितों के सहयोग से आपका काम बन सकता है। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 11th सितम्बर 2022

मीन राशि : आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। सामाजिक मामलों में सहभागी हो सकते हैं। मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में रुचि लेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्रों और संबंधियों से फायदा मिलेगा।

आज का पंचांग | 29th दिसम्बर 2022, गुरुवार
  • तिथि : सप्तमी – 07:19 PM
  • नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद – 11:44 AM
  • करण : गर – 07:57 AM | वणिज – 07:19 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : व्यतिपात – 11:44 AM
  • वार : गुरुवार
  • सूर्योदय : 07:12 AM
  • सूर्यास्त : 05:33 PM
  • चन्द्रमा : मीन   
  • राहुकाल : 01:40 – 02:58 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : पोष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:02 – 12:43 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,277FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles