राशिफल व पंचांग | 5th अक्टूबर 2025

आज और कल का दिन खास

  • 05 अक्टूबर 2025 : जोधपुर में आज शुरू होगा मारवाड़ उत्सव।
  • 05 अक्टूबर 2025 : रानी दुर्गावती जयंती आज।
  • 06 अक्टूबर 2025 : चन्द्रपूर्णिमा व्रत कल।
  • 06 अक्टूबर 2025 : शरद पूर्णिमा कल।
  • 06 अक्टूबर 2025 : कोजागरी व्रत कव।
  • 06 अक्टूबर 2025 : धनी श्री देवचन्द्र का प्राकट्य महोत्सव कल।
  • 06 अक्टूबर 2025 : विश्व आवास दिवस कल।

आज का राशिफल | 05 अक्टूबर, 2025, रविवार

मेष राशि : कारोबार में नया अनुबंध होगा, जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग है।

वृषभ राशि : माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बुरी संगत का साथ छोड़ दें, अन्यथा बाद में आपको बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशि : झूठ बोलने से बचें, नहीं तो बड़ी मुसीबत आ सकती है। अनाज तिलहन कपास और खनिज के व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोग सतर्कता से निवेश करें।

कर्क राशि : दूसरे की खुशी के लिए अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ेगा। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बहनों के साथ संबंध कमजोर रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि: सोचें, समझें फिर करें। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। मामा परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अकस्मात बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। संतान की उन्नति होगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 13th अक्टूबर 2025

कन्या राशि : जीवनसाथी का व्यवहार देख कर दुखी होंगे। व्यवसाय स्थल पर साज-सज्जा पर धन लगेगा। आलसी प्रवृत्ति के कारण बने काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। नए लोगों से सम्पर्क होगा।

तुला राशि: परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेगे। संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।

वृश्चिक राशि : अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग है। अ’छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होगा। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

धनु राशि : सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरे के मामलों में ना पड़ें, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मकर राशि : धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कुम्भ राशि : मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रस्सन होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

मीन राशि : आप बहुत जल्दी भावुकता में आ जाते हैं। दूसरों को अपने राज बताने से बचें। कम बोलें, अच्छा बोलें। आर्थिक लाभ संभव है। मांगलिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी।

आज का पंचांग | 05 अक्टूबर 2025, रविवार  

  • त्रयोदशी शुक्ल पक्ष,रविवार
  • अश्विन मास
  • शरद,कालयुक्त 2082
  • शुभ मुहूर्त : 11:24 AM से 12:10 PM
  • राहुकाल : 4:13 PM से 5:41 PM
  • गुलिक काल : 2:44 PM से 4:13 PM
  • यमघण्टकाल : 11:47 AM से 1:16 PM
  • सूर्योदय : 5:53 AM
  • सूर्यास्त : 5:41 PM
  • चंद्रोदय : 4:30 PM
  • चन्द्रास्त : 3:41 AM
  • तिथि : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी – 3:05 PM तक
  • नक्षत्र : शतभिषा – 8:02 AM तक
  • योग : गंड – 4:34 PM तक
  • करण : तैतिल – 2:59 PM तक
  • महीना अमान्त : अश्विन
  • महीना पूर्णिमांत : अश्विन
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : कन्या
  • चंद्र राशि : कुम्भ
  • दिशाशूल : पश्चिम
  • चंद्र निवास : पश्चिम
  • ऋतु : शरद
  • अयन : दक्षिणायन
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 5th जनवरी 2024

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles