राशिफल व पंचांग | 5th सितम्बर 2022

आज और कल का दिन खास 
  • 5th सितम्बर 2022 : तेजा दशमी आज।
  • 5th सितम्बर 2022 : शिक्षक दिवस आज।
  • 6th सितम्बर 2022 : स्मार्त वैष्णवजन कल रखेंगे जलझूलनी एकादशी व्रत।
आज का राशिफल | 5th सितम्बर, 2022, सोमवार

मेष राशि : अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख प्राप्त होगा। आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। 

वृषभ राशि : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे है।

मिथुन राशि : आपके काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि : कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। लेन-देन के लिए आज का दिन अच्छा है। 

सिंह राशि : अपने पराए में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दुसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।

कन्या राशि : कम बोलें पर अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 12th जून 2024

तुला राशि : सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

वृश्चिक राशि : नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

धनु राशि : दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्ट पर भरोसा रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर राशि : दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के शुभ योग हैं। स्वास्थ्य से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

कुम्भ राशि : समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख-शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

मीन राशि : अपने आप पर विश्वास रखो दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे। आप जो भी काम शुरू करेंगे,उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे।

आज का पंचांग | 5th सितम्बर 2022, सोमवार
  • तिथि : नवमी – 08:29 AM | दशमी – 05:55 AM
  • नक्षत्र : मूल – 08:05 PM
  • करण : कौलव – 08:29 AM | तैतिल – 07:14 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : प्रीति – 11:27 AM
  • वार : सोमवार
  • सूर्योदय : 06:00 AM
  • सूर्यास्त : 06:38 PM
  • चन्द्रमा : धनु    
  • राहुकाल : 07:35 – 09:10 AM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : भाद्रपद
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:54 – 12:45 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th सितम्बर 2022

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles