आज और कल का दिन खास
- 15 मार्च 2026 : पापमोचिनी एकादशी आज।
- 15 मार्च 2026 : साहू समाज आज मनाएगा माँ कर्मा देवी जयंती।
- 15 मार्च 2026 : विश्व उपभोक्ता दिवस आज।
- 16 मार्च 2026 : सोम प्रदोष व्रत कल।
- 16 मार्च 2026 : मुस्लिम समुदाय कल मनाएगा शब्ब – ए – कद्र।
- 16 मार्च 2026 : पंचक प्रारम्भ 18:10 बजे से।
आज का राशिफल | 15 मार्च 2026, रविवार
मेष राशि : वाणी पर संयम रखें। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है। आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा।
वृषभ राशि : समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
मिथुन राशि : आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आपकी लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।
कर्क राशि : दिन की शुरुवात में आलस की अधिकता रहेगी। केरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
सिंह राशि : आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कन्या राशि : नई व्यापारिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। तनावों से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।
तुला राशि : अपने जिम्मेदारी के प्रति गंभीर रहें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कहीं से आज धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में सफलता का योग है। मन खुश रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। जिनके परिवार में विवाह के लिए तैयारियां की जा रही हैं वे आज अत्यंत व्यस्त रहेंगे।
वृश्चिक राशि : अपनी बातों से लोगो का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनो के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
धनु राशि : आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।
मकर राशि : न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।
कुम्भ राशि : आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनो के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचे।माता के स्वास्थ में कमी आएगी।
मीन राशि : बोलने से पहले सोचें। आज अप्रिय सूचना से मन दुखी होगा। कारोबार में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग के चलते तनाव संभव है। बिजली के उपकरण खरीदने में धन खर्च होगा।
आज का पंचांग | 15 मार्च 2026, रविवार
- तिथि एकादशी 09:19 AM
अगले दिन
- नक्षत्र श्रवण 05:57 AM
- करण बालव, 09:19 AM,
- कौलव 09:37 PM
- पक्ष कृष्ण
- योग परिघ 10:24 AM
- वार रविवार
- सूर्योदय 06:31 AM
- सूर्यास्त 06:29 PM
- चन्द्रमा मकर
- राहुकाल 04:59 – 06:29 PM
- विक्रमी संवत् 2082
- शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
- मास अमांत फाल्गुन
- मास पूर्णिमांत चैत्र
- शुभ मुहूर्त अभीजित 12:06 – 12:54 PM
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।



