राशिफल व पंचांग | 3rd अगस्त, 2022

आज और कल का दिन खास 

  • 03 अगस्त 2022 : कल्कि जयंती आज।
  • 03 अगस्त 2004 को अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
  • 03 अगस्त 1846 को खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म हुआ।
  • 04 अगस्त 2022 : गोस्वामी तुलसीदास जयंती कल।

आज का राशिफल | 03 अगस्त, 2022, बुधवार

मेष राशि : आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन अति लोभ से बचे। नकारात्मक विचारों से बचें।

वृषभ राशि : आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। 

मिथुन राशि : आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। 

कर्क राशि : भागीदारी में लाभ न के बराबर होगा। आपके अपने परायों सा व्यवहार कर सकते हैं। शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th अक्टूबर 2025

सिंह राशि : आज दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। अशुभ समाचार मिलने से तनाव की स्थिति आ सकती है। किसी अप्रिय घटना का योग बन रहा है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। 

कन्या राशि : आपको यात्रा से लाभ होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

तुला राशि : रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। 

वृश्चिक राशि : कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। 

धनु राशि : कार्यों में बाधा का योग है। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचना ही बेहतर है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 17th जनवरी 2023

मकर राशि : आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी परेशानी या दिक्कत का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है। 

कुम्भ राशि : कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी, इनसे संबंधित मामलों को अभी निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं है। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। 

मीन राशि : भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। विदेश से लाभ होने की संभावना है।

आज का पंचांग | 03 अगस्त 2022, बुधवार

  • तिथि : पंचमी – 05:43 AM | षष्ठी – 05:42 AM
  • नक्षत्र : हस्त : 06:24 PM
  • करण : बालव – 05:43 AM | कौलव : 05:47 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : सिद्ध – 05:48 PM
  • वार : बुधवार
  • सूर्योदय : 05:43 AM
  • सूर्यास्त : 07:10 PM
  • चन्द्रमा : कन्या   
  • राहुकाल : 12:27 PM – 02:08 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : श्रावण
  • अभीजित : कोई नहीं

राजेन्द्र गुप्ता : ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 30th दिसम्बर 2024

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,224FansLike
112FollowersFollow
1,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles