राशिफल व पंचांग | 27th जनवरी 2026

आज और कल का दिन खास

  • 27 जनवरी 2026 : गुप्त नवरात्र आज होंगे पूर्ण।
  • 27 जनवरी 2026 : महानंदा नवमी आज।
  • 28 जनवरी 2026 : भक्त पुंडलिक उत्सव कल – पंडपुर में।
  • 28 जनवरी 2026 : लाला लाजपतराय जयंती कल।

आज का राशिफल | 27 जनवरी 2026, मंगलवार

मेष राशि :- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। धन का निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की रुचि रहेगी। आपका प्रयास सफल रहेगा।

वृषभ राशि :- कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा, उच्च पदाधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा जिससे अपने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। आज काम का दबाव अधिक रहने पर भी आप तनाव को हावी नहीं होने देंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि :- धर्म-कर्म और मांगलिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। काम में व्यस्त रहेंगे। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए सक्रिय रहना होगा। आर्थिक मामलों में दिन शुभ रहेगा।

कर्क राशि :- आज सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। सुस्ती महसूस करेंगे। दिन सामान्य रूप से बिताएं, हो सके तो नया काम टाल दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। बहुत आवश्यक ना हो तो लंबी दूरी की यात्रा आज टाल दें।

सिंह राशि :- आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा, सहयोग प्राप्त करेंगे। मित्रों और भरोसेमंद संबंधियों से विचार करके महत्वपूर्ण फैसला लें। विरोधी शांत रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कन्या राशि :- आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। कोई शुभ सूचना मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंध में रोमांच कायम रहेगा, साथी के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 29th जनवरी 2024

तुला राशि :- आपके व्यवहार और विचारों में रचनात्मकता की झलक रहेगी। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी, अधिकारी सहायक रहेंगे।

वृश्चिक राशि :- वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। अच्छी बात है कि आज आप हर चुनौती का सामान साहस से कर पाएंगे।

धनु राशि :- दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। चिंता और परेशानी में कमी आने से राहत महसूस करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। जरूरत की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से बात हो सकती है।

मकर राशि :- आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ रहने वाला है। कारोबार में धन का लाभ होगा। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ लोग टैक्स सेविंग के लिए निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी आज सुखद रहेगा।

कुंभ राशि :- आज का दिन अनुकूल रहेगा। शुक्र और चंद्रमा के संयोग से आप कुछ अधिक रोमांटिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में उत्साह बना रहेगा। अपने व्यवहार और विचारों से लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

मीन राशि :- आज आप मानसिक रूप से बेचैन रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी कुछ नरम रह सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम ना लें, और दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें नहीं तो परेशान होगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध में खुशी मिलेगी, लेकिन खर्च भी होगा।

आज का पंचांग | 27 जनवरी 2026, मंगलवार  

  • तिथि नवमी 07:07 PM 
  • नक्षत्र भरणी 11:09 AM
  • करण बालव, 08:16 AM,
  • कौलव 07:07 PM 
  • पक्ष शुक्ल
ALSO READ  राशिफल व पंचाग | 2nd फरवरी 2024

अगले दिन

  • योग शुक्ल 03:12 AM
  • वार मंगलवार   
  • सूर्योदय 07:12 AM 
  • सूर्यास्त 05:55 PM
  • चन्द्रमा मेष 04:45 PM
  • राहुकाल 03:14 – 04:35 PM 
  • विक्रमी संवत्  2082
  • शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत माघ
  • मास पूर्णिमांत माघ
  • शुभ मुहूर्त अभीजित 12:12 – 12:55 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,218FansLike
112FollowersFollow
1,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles