राशिफल व पंचांग | 3rd जुलाई 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 3rd जुलाई 2023 : गुरु पूर्णिमा आज।
  • 3rd जुलाई 2023 : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस आज।
  • 4th जुलाई 2023 : श्रावण मास प्रारम्भ कल से।
  • 4th जुलाई 2023 : पहला मंगला गौरी व्रत कल।
आज का राशिफल | 3rd जुलाई 2023, सोमवार

मेष राशि : जो भी करें, दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें अन्यथा नुकसान होगा।

वृषभ राशि : कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, वे आप के कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

मिथुन राशि : तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बेहतर होगा कहीं घूमने चले जायें। आपके अपनों को आप की जरूरत है। मौज- मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि : अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहत जरूरत है। उन्नति में बाधा आयेगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

सिंह राशि : नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

कन्या राशि : दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधीनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 2nd अक्टूबर 2025

तुला राशि : विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

वृश्चिक राशि : प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव हैं। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

धनु राशि : नकारात्मक सोच से निराशा मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जन हानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें।

मकर राशि : अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायेगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुम्भ राशि : जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। राजनेतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन-देन संभव है। खान-पान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन राशि : घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।

आज का पंचांग | 3rd जुलाई 2023, सोमवार
  • तिथि : पूर्णिमा – 05:09 PM
  • नक्षत्र : मूल – 11:02 AM              
  • करण : विष्टि – 06:48 AM | बव – 05:09 PM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : ब्रह्म – 03:44 PM
  • वार : सोमवार
  • सूर्योदय : 05:27 AM 
  • सूर्यास्त : 07:22 PM
  • चन्द्रमा : धनु   
  • राहुकाल : 07:11 – 08:56 AM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : आषाढ़
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:57 – 12:52 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 19th जनवरी 2026

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,304FansLike
112FollowersFollow
3,160SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles