राशिफल व पंचांग | 24th फरवरी 2025

आज और कल का दिन खास
आज का राशिफल | 24 फरवरी, 2025, सोमवार

मेष राशि: कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते है।

वृषभ राशि: मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रिश्तो में दरार आ सकती है।

मिथुन राशि: पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग है। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क राशि: अपने प्रोफेशन से आप न खुश है, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह राशि: अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लायें। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे है। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

कन्या राशि: हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते है। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

तुला राशि: समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते है। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 27th मार्च 2025

वृश्चिक राशि: दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव है।

धनु राशि: कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा। वाहन सुख संभव है। यात्रा हो सकती है।

मकर राशि: आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें उसके प्रति समर्पित रहें, तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्यायपक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि: समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय स्वं भूमि संबंधी कार्य रुका हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे है। समय रहते कार्यवाही करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि: किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

आज का पंचांग | 24 फरवरी 2025, सोमवार 
  • तिथि : एकादशी – 01:48 PM
  • नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा – 07:00 PM
  • करण : बालव – 01:48 PM

अगले दिन

  • कौलव : 01:25 AM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : सिद्धि – 10:04 AM
  • वार : सोमवार
  • सूर्योदय : 06:51 AM 
  • सूर्यास्त : 06:17 PM

अगले दिन

  • चन्द्रमा : धनु – 00:57 AM
  • राहुकाल : 08:17 – 09:43 AM 
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : माघ
  • मास पूर्णिमांत : फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:11 – 12:57 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,309FansLike
112FollowersFollow
3,260SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles