राशिफल व पंचांग | 16th दिसम्बर 2025

आज और कल का दिन खास

आज का राशिफल | 16 दिसंबर, 2025, मंगलवार

मेष राशि : आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।

वृषभ राशि : आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

मिथुन राशि : आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग है। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें, मुसीबत बन सकता है।

कर्क राशि : अपनी सोच को बदलें। दूसरों को निचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।

सिंह राशि : दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

कन्या राशि : आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।

तुला राशि : मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th दिसम्बर 2024

वृश्चिक राशि : लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यात्रा संभव है।

धनु राशि : आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रतिदृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा।

मकर राशि : जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें।

कुंभ राशि : आज का दिन व्यस्तता पूर्वक रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे।

मीन राशि : आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती है। निजी जीवन में भी ध्यान दें। संतान के रुखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।

आज का पंचांग | 16 दिसंबर 2025, मंगलवार  

  • द्वादशी कृष्ण पक्ष,मंगलवार
  • पौष मास
  • हेमंत,कालयुक्त 2082
  • त्यौहार : धनु संक्रान्ति
  • शुभ मुहूर्त : 11:33 AM से 12:15 PM
  • राहुकाल : 2:33 PM से 3:52 PM
  • गुलिक काल : 11:54 AM से 1:14 PM
  • यमघण्टकाल : 9:16 AM से 10:35 AM
  • सूर्योदय : 6:37 AM
  • सूर्यास्त : 5:12 PM
  • चंद्रोदय : 3:16 AM
  • चन्द्रास्त : 2:19 PM
  • तिथि : कृष्ण पक्ष द्वादशी – 11:58 PM तक
  • नक्षत्र : स्वाति – 2:10 PM तक
  • योग : अतिगण – 1:23 PM तक
  • करण : कौलव – 10:38 AM तक
  • महीना अमान्त : मृगशिरा
  • महीना पूर्णिमांत : पौष
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : धनु
  • चंद्र राशि : तुला
  • दिशाशूल : उत्तर
  • चंद्र निवास : पश्चिम
  • ऋतु : हेमंत
  • अयन : दक्षिणायन
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd सितंबर 2024

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,297FansLike
112FollowersFollow
3,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles