राशिफल व पंचांग | 2nd मार्च 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 2nd मार्च  2006 को  नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।
  • 3rd मार्च 2023 : आमलकी एकादशी कल।
आज का राशिफल | 2nd मार्च, 2023, गुरुवार

मेष राशि : आज आपका दिन शुभ रहेगा। किसी जरूरी काम में आपको सफलता मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे।

वृषभ राशि : आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। आपकी साख बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में भी दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

मिथुन राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी रचनात्मकता काफी अच्छी रह सकती है। नए व्यापारिक सौदे हो सकते हैं। कुछ नया इंवेस्टमेंट करने से पहले सोच लें। शाम के बाद समय काफी अच्छा रहेगा। उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। आपको जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको तनाव और नकारात्मक विचारों से बचना होगा।

कर्क राशि : आज आपके इनकम में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। कामों में अच्छा धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। आप अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th जुलाई 2025

सिंह राशि : आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कोई अधूरा काम जल्द ही पूरा हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए आपको नये मौके मिलेंगे। छात्रों के लिए करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि : आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आपको बातचीत में अपने शब्द चयन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अविवाहित लोगों को आज कोई प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आपको कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्या परेशान कर सकती है।

तुला राशि :  आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को आप तलाशेंगे। बच्चों से काम में मदद मिलेगी। बदलते मौसम में खुद का ध्यान रखें। आपको अपने ईगो को अलग रखकर काम करने की आवश्यकता है। संभव है कि कुछ लोगों से आपका विवाद हो जाए।

वृश्चिक राशि : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे।जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आपको चुनौतियों का सामना करने में कई दोस्त और परिचित लोग मदद कर सकते हैं।

धनु राशि : आज आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। उन्नति के प्रयास सपल रहेंगे। कोई पुराना कारोबार लाभ देगा। रोजगार में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th जनवरी 2025

मकर राशि : आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आज का दिन किसी यात्रा पर जाने के लिए बेहतर रहेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। परिवार में भी खुशियां आएंगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में प्रियतम का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि : आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप जो काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज का दिन कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता लेकर आएगा। किसी बात पर आपको जमकर सराहना मिलेगी और आप के पद में वृद्धि होगी। विदेश में नौकरी का अच्छा ऑफर मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। मित्र व संबंधियों से लाभ होगा।

मीन राशि : आज आर्थिक लाभ के संकेत भी हैं। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा होगा। आज आपको कई लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। कोई दोस्त आपके काम में मदद करेगा।

आज का पंचांग | 2nd मार्च 2023, गुरुवार
  • तिथि : एकादशी – पूर्ण रात्रि
  • नक्षत्र : आर्द्रा – 12:44 PM
  • करण : वणिज – 07:57 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : आयुष्मान – 05:49 PM
  • वार : गुरुवार
  • सूर्योदय : 06:45 AM
  • सूर्यास्त : 06:21 PM
  • चन्द्रमा : मिथुन
  • राहुकाल : 02:00 – 03:27 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:10 – 12:56 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 28th सितम्बर 2025

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,297FansLike
112FollowersFollow
3,240SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles