राशिफल व पंचांग | 20th अक्टूबर 2025

आज और कल का दिन खास

  • 20 अक्टूबर 2025 : दीपावली, महालक्ष्मी पूजन, कुबेर पूजन आज।
  • 20 अक्टूबर 2025 : कमला जयंती आज।
  • 20 अक्टूबर 2025 : महाकाली पूजन आज।
  • 20 अक्टूबर 2025 : रूप – नरक चतुर्दशी आज।
  • 21 अक्टूबर 2025 : देवपितृकार्य अमावस्या कल।
  • 21 अक्टूबर 2025 : बलिराज पूजा कल।
  • 21 अक्टूबर 2025 : दीपावली , महालक्ष्मी पूजा – मतांतरे कल।
  • 21 अक्टूबर 2025 : आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस कल।

आज का राशिफल | 20 अक्टूबर, 2025, सोमवार

मेष राशि : घर का माहौल अच्छा रखना होगा। पारिवारिक सदस्यों से मेल-जोल बढ़ा कर रखना होगा, कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसका ध्यान रखना होगा।

वृष राशि : आर्थिक रूप से आपको सजग रहना होगा, आज लाभ का दिन है इसलिए लाभ के लिए मेहनत पर फोकस रखना होगा। पारिवारिक कलह से बहुत अलर्ट रहें। सारी ऊर्जा अनावश्यक कलह में बर्बाद हो सकती है।

मिथुन राशि : समय के महत्व को समझते हुए आज उन्हीं कार्य को वरीयता देनी होगी जो अधिक महत्वपूर्ण हैं। निवेश करने से पहले राय अवश्य लें अन्यथा पैसा डूब सकता है।

कर्क राशि : अतिथि देवो भवः आज आतिथ्य करने का मौका मिल सकता है। प्रेम दें जिससे उनकी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्राप्त हों। यदि आप वाहन काफी तेज चलाते हैं तो सावधान हो जाएं।

सिंह राशि : अंधकार चाहे जितना गहरा हो लेकिन प्रकाश की एक किरण उसे पराजित कर देती है। नकारात्मक परिस्थितियों में उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना है। आज के दिन कर्ज लेने से बचें। क्रेडिट कार्ड का प्रयोग संभल कर करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 5th जनवरी 2023

कन्या राशि : ऊर्जा का लाभ लेने का दिन है। जोश के साथ अपने काम पर फोकस करिए। ऊर्जा को क्रोध में परिवर्तित न होने दें। परिचितों से मनमुटाव के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं। संबंधों को बचा कर चलें।

तुला राशि : अधिक काम के चलते दिमाग गर्म हो सकता है, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें, आज इस मामले में दिन ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशि : अधिक लाभ कमाने के लिए आज कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे कि आपकी इमेज को हानि पहुंचे। कान की केयर करें, दर्द होने की आशंका है।

धनु राशि : ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बना कर चलें। किसी भी व्यक्ति की बुराई न करें। जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जिन लोगों को जोड़ों से संबंधित दिक्कतें पहले से चली आ रही हैं, उन लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

मकर राशि : अनुपयोगी कामों में अपने समय को बिल्कुल बर्बाद न करें। समय के मोल समझते हुए, आपको इसका सदुपयोग करना होगा। अनजाने व्याक्ति का उपहार अपयश का कारण बन सकता है।

कुंभ राशि : आज छोटी-छोटी खुशियां और आनन्द लेने के लिए तैयार रहें। यह प्रसन्नता आपको कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करेगी। आज शॉपिंग करने से बचना चाहिए और धन को बचाकर चलने में ही फायदा है।

मीन राशि : अपनी क्षमतानुसार किसी ज़रूरतमंद की आर्थिक रूप से सहायता करें। अपनी कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। घर से कोई वस्तु मिसप्लेस हो सकती है।

आज का पंचांग | 20 अक्टूबर 2025, सोमवार  

  • चतुर्दशी कृष्ण पक्ष,सोमवार
  • कार्तिक मास
  • शरद,कालयुक्त 2082
  • त्यौहार : नरक चतुर्दशी, तमिल दीपावली, दीवाली, लक्ष्मी पूजा, दीपमालिका, केदार गौरी व्रत, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, काली पूजा, कमला जयन्ती
  • शुभ मुहूर्त : 11:21 AM से 12:05 PM
  • राहुकाल : 7:26 AM से 8:52 AM
  • गुलिक काल : 1:09 PM से 2:35 PM
  • यमघण्टकाल : 10:17 AM से 11:43 AM
  • सूर्योदय : 6:00 AM
  • सूर्यास्त : 5:27 PM
  • चंद्रोदय : 4:48 AM
  • चन्द्रास्त : 4:40 PM
  • तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्दशी – 3:46 PM तक
  • नक्षत्र : हस्त – 8:18 PM तक
  • योग : वैधृ – 2:35 AM तक
  • करण : शकुनि – 3:46 PM तक
  • महीना अमान्त : अश्विन
  • महीना पूर्णिमांत : कार्तिक
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : तुला
  • चंद्र राशि : कन्या
  • दिशाशूल : पूर्व
  • चंद्र निवास : दक्षिण
  • ऋतु : शरद
  • अयन : दक्षिणायन
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 7th मार्च 2025

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,231FansLike
112FollowersFollow
1,590SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles