राशिफल व पंचांग | 25th जुलाई 2025

आज और कल का दिन खास
  • 25 जुलाई 2025 : नक्त व्रत आज से शरू।
  • 26 जुलाई 2025 : सिंजारा कल।
  • 26 जुलाई 2025 : अश्वत्थ मारुति पूजा कल।
  • 26 जुलाई 2025 : करगिल विजय दिवस कल।
आज का राशिफल | 25 जुलाई 2025, शुक्रवार

मेष राशि : आज परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे संयोग बने हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आग, पानी और वाहन चलाते समय सजग रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि : पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। मंदिर या तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि : खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 20th मार्च 2026

कर्क राशि : आज दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषणों की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र साझेदारी से लाभ होगा।

सिंह राशि : आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि : आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिस्पर्धियों को आप परास्त कर सकेंगे। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। चित्त प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि : आज दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है अथवा उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन, मकान तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी से काम करें। भावुकता से बचना लाभकारी है।

वृश्चिक राशि : आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्तियों का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। मौज-शौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सान्निध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा। कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 6th अप्रेल 2024

धनु राशि : आज उन्नतिदायक दिन होगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु पराजित होंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। छोटे प्रवास का योग है। आज आपके कार्य सफल होंगे। भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे। लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

मकर राशि : मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ बाहर जा सकते हैं। मागलिक प्रसंगों में उपस्थित हो सकते हैं। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होने का योग है।

कुंभ राशि : आज वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। पारिवारिक सदस्यों के साथ नोंकझोंक के कारण मन दुखी होगा। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थ हो सकते हैं। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा। दुर्घटना से बचें।

मीन राशि : आत्मविश्वास एवं पराक्रम वृद्धि के कारण सफलता प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त होगा। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है।

आज का पंचांग | 25 जुलाई 2025, शुक्रवार  
  • तिथि : प्रतिपदा – 11:25 PM
  • नक्षत्र : पुष्य – 04:01 PM
  • करण : किंस्तुघ्ना – 12:00 PM   
  • बव : 11:25 PM 
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : वज्र – 07:28 AM

अगले दिन

  • सिद्धि : 05:31 AM 
  • वार : शुक्रवार   
  • सूर्योदय : 05:38 AM 
  • सूर्यास्त : 07:16 PM
  • चन्द्रमा : कर्क
  • राहुकाल : 10:45 – 12:27 PM 
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : श्रावण
  • मास पूर्णिमांत : श्रावण
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:00 – 12:54 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 12th मार्च 2023

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,195FansLike
111FollowersFollow
2,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles