आज और कल का दिन खास
- 16 अक्टूबर 2025 : विश्व खाद्य दिवस आज।
- 16 अक्टूबर 2025 : एनेस्थीसिया डे आज।
- 17 अक्टूबर 2025 : रमाएकादशी व्रत कल।
- 17 अक्टूबर 2025 : तुलासंक्रांति कल।
- 17 अक्टूबर 2025 : आकाशदीप कल होगा प्रारम्भ।
- 17 अक्टूबर 2025 : संक्रांति पक्षीय कल।
- 17 अक्टूबर 2025 : गौवत्स द्वादशी कल।
Horoscope and Panchang | 16th October 2025 | राशिफल व पंचांग | 16th अक्टूबर 2025 | 2YoDoINDIA News Network
— 2YoDoINDIA (@2yodoindia) October 15, 2025
For more Details visit : https://t.co/Xbs3XHGdZ3#2YoDoINDIA #ZodiacSign #Horoscope #Panchang #DailyHoroscope #Astrology #DailyPanchang #Rashifal pic.twitter.com/TYimE2Q4cJ
आज का राशिफल | 16 अक्टूबर, 2025, गुरुवार
मेष राशि : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।
वृषभ राशि : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।
मिथुन राशि : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आये परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।
कर्क राशि : अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद है। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।
सिंह राशि : जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि : समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।
तुला राशि : व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपके दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके ना कि बनावटी बातें करें। वाणी मधुर रहे। यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि : अपने अक्खड़ व्यवहार से सभी से दूरियां बढ़ा लेंगे। व्यवहार नम्र रहे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।
धनु राशि : सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।
मकर राशि : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम आपका होगा।
कुम्भ राशि : समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।
मीन राशि : जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।
आज का पंचांग | 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार
- दशमी कृष्ण पक्ष,गुरुवार
- कार्तिक मास
- शरद,कालयुक्त 2082
- शुभ मुहूर्त : 11:21 AM से 12:07 PM
- राहुकाल : 1:11 PM से 2:37 PM
- गुलिक काल : 8:51 AM से 10:18 AM
- यमघण्टकाल : 5:58 AM से 7:24 AM
- सूर्योदय : 5:58 AM
- सूर्यास्त : 5:31 PM
- चंद्रोदय : 1:11 AM
- चन्द्रास्त : 2:40 PM
- तिथि : कृष्ण पक्ष दशमी – 10:37 AM तक
- नक्षत्र : अश्लेषा – 12:44 PM तक
- योग : शुभ – 2:10 AM तक
- करण : विष्टि – 10:38 AM तक
- महीना अमान्त : अश्विन
- महीना पूर्णिमांत : कार्तिक
- विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
- शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
- सूर्य राशि : कन्या
- चंद्र राशि : कर्क
- दिशाशूल : दक्षिण
- चंद्र निवास : उत्तर
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।



