राशिफल व पंचांग | 30th नवम्बर 2022

आज और कल का दिन खास 
  • 30th नवम्बर : नरसी मेहता की जयंती आज।
  • 1st दिसंबर : विश्व एड्स दिवस कल।
आज का राशिफल | 30th नवम्बर, 2022, बुधवार

मेष राशि : आज आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा। जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। आज आप का राजनीतिक सम्मान बढ़ेगा। आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि : आज आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आज आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद होंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग हैं।

मिथुन राशि : आज आप योजनाओं का भली-भांति अध्ययन करेंगे। नौकरी में सम्मान बढेगा। आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें।

कर्क राशि : आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपने जरूरी सामान को संभाल कर रखें। आज आपके आलस्य प्रगति में बाध्य रहेगा। वाद-विवाद करने से बचे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी कारोबार मे निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।

सिंह राशि : आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। आज आप नई योजनाएं बनाएंगे। धन प्राप्ति संभव है। आज आप ऐसे लोगों से जुडऩे से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। काम-काज से तनाव बढेगा। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd फरवरी 2025

कन्या राशि : आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे। आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं।

तुला राशि : अपना आत्म-विश्वास बनाए रखें इससे आप अपनी हर समस्या को हल कर लेंगे। आज आप भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य मैं लाभ होगा। व्यवसाय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा। आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा होगीं।

वृश्चिक राशि : आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी। आज आपके नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन का आनन्द मिलेगा। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।

धनु राशि : आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके लिए आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आपकी व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे।

मकर राशि : आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। उनसे मिल कर आपका तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा। उनके साथ मिल कर आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे जिससे आपके बहुत खुशी होगी। आज आप के राजनैतिक क्षेत्र में असमंजसपूर्ण स्थिति बनी रहेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 5th जुलाई 2023

कुम्भ राशि : आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। आज आपके साहस में वृद्धि होगी। आप के विरोधी शांत रहेंगे। शादी विवाह की वार्ता संभव है। नफऱत की भावना महंगी पड़ सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन राशि : आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा करने से बचें। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें।

आज का पंचांग | 30th नवम्बर 2022, बुधवार
  • तिथि : सप्तमी – 09:00 AM
  • नक्षत्र : धनिष्ठा – 07:11 AM | शतभिषा – 06:13 AM
  • करण : वणिज – 09:00 AM | विष्टि – 08:08 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : व्याघात – 12:00 PM
  • वार : बुधवार
  • सूर्योदय : 06:55 AM
  • सूर्यास्त : 05:23 PM
  • चन्द्रमा : कुम्भ   
  • राहुकाल : 12:09 – 01:28 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : मार्गशीर्ष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:48 – 12:30 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,197FansLike
111FollowersFollow
2,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles