राशिफल व पंचांग | 1st जनवरी 2026

आज और कल का दिन खास

  • 01 जनवरी 2026 : प्रदोष व्रत आज।
  • 01 जनवरी 2026 : ईस्वी सन 2026 प्रारम्भ। 
  • 01 जनवरी 2026 : आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस आज।
  • 02 जनवरी 2026 : चन्द्र पूर्णिमा व्रत कल।
  • 02 जनवरी 2026 : श्री शाकंभरी जयंती कल।
  • 02 जनवरी 2026 : बीकानेर में कल से प्रारम्भ होगा ऊँट महोत्सव 2 दिवसीय।

आज का राशिफल | 01 जनवरी, 2026, गुरुवार

मेष राशि : आज आप वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कानूनी समस्या सता सकती है। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढिय़ा और खुशगवार बना देगा। पुरानी बातों को याद कर अपना आज बर्बाद ना करें। आज आपको किसी बात की चिंता होगी, घर में कोई बीमार हो सकता है, किसी को पैसे उधार न दें।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए निवेश करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आज आपको कही से किसी नौकरी का ऑफर मिलेगा, किसी को पैसे उधार ना दे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। परिजन आपके भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि : आज आपको ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समस्या के हल में से मदद मिलेगी। जीवन शैली पर हो रहें खर्चों में कमी जरूरी है। आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा। थकान और तनाव से आराम मिलेगा।

कर्क राशि : कार्यस्थल पर किसी के प्रति आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में प्रगति के योग बनेंगे। ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। प्रतिद्वंद्वी आप पर हावी हो सकते हैं। आज आपका मन चिंताग्रस्त रहेगा जिससे असमंजस की स्थिति बनेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 18th फरवरी 2023

सिंह राशि : आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन सामान्य रहेगा। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा।

कन्या राशि : आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन मिलने के आसार हैं। परिवार की रिथति में सुधार होगा।

तुला राशि : आज आपका बिजनेस के लिहाज से उत्तम दिन है। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। धार्मिक कार्य और यात्रा के लिए समय अनुकूल हैं। मित्रों-सम्बंधियों से हुई मुलाकात आनंद देगी। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग हैं।

वृश्चिक राशि : आज जो भी आपसे मिलें उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। आज प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी। सावधानी बरतें। परिजनों और संतान से अनबन हो सकती हैं। गलतफहमियां दूर होंगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती हैं।

धनु राशि : आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 11th फरवरी 2023

मकर राशि : आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें। व्यर्थ की भाग दौड़ से थकान हो सकती है।

कुम्भ राशि : आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज संतान का प्रति दुखी हो सकते है, आज विद्यार्थियों को किसी बात की उल्जन हो सकती है। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है। आर्थिक समस्या के संकेत हैं।

मीन राशि : आज आपकी सहायता कोई मित्र या रिश्तेदार करेगा, किसी धार्मिक स्थल पर जाने की सम्भावना है। आज आपका मन भटक सकता है और आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झूलता हुआ महसूस करेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करें।

आज का पंचांग | 01 जनवरी 2026, गुरूवार  

  • तिथि त्रयोदशी 10:24 PM
  • नक्षत्र रोहिणी 10:49 PM
  • करण कौलव, 02:08 PM,
  • तैतिल 10:24 PM
  • पक्ष शुक्ल
  • योग शुभ 05:12 PM
  • वार गुरूवार   
  • सूर्योदय 07:13 AM 
  • सूर्यास्त 05:35 PM
  • चन्द्रमा वृषभ
  • राहुकाल 01:42 – 02:59 PM 
  • विक्रमी संवत्  2082
  • शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत पौष
  • मास पूर्णिमांत पौष
  • शुभ मुहूर्त अभीजित 12:03 – 12:45 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,215FansLike
112FollowersFollow
1,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles