राशिफल व पंचांग | 11th फरवरी 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 11 फरवरी 1933 को गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू किया।
  • 11 फरवरी 1942 को प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन हुआ था।
  • 12 फरवरी 2024 : तिल चतुर्थी कल।
आज का राशिफल | 11th फरवरी, 2024, रविवार

मेष राशि: आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम रंगीन है। अपने पार्टनर से जो उम्मीदें लगाए बैठे थे, वह पूरी होंगी। काम की अधिकता के कारण आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। परन्तु उसका पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ राशि: विवाह के लिए सही समय है, लेकिन आपको शायद रिश्ता पसन्द नहीं आएगा। अगर दूसरा विवाह करना चाहते हैं, तो दिन उत्तम है। पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है। दवाईयों इत्यादि में खर्चा ज्यादा होगा। विदेश से व्यापार में लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि: आपका प्रेम विवाह में बदल सकता है। अगर आपकी इच्छा लव मैरिज की है, तो इच्छा की पूर्ति हो सकती है। शादी का रिश्ता आ सकता है। नवविवाहितों में आपसी प्यार और समझ बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी के लिये मंहगा गिफ्ट खरीद सकतें हैं। उच्च विद्या चाहने वाले स्टूडेन्ट कॉलेज एडमीशन ले सकते हैं।

कर्क राशि: आज लाभ का दिन है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर में खुशियां आएंगी, लेकिन पति-पत्नी में अनबन रहेगी। साथी के अनैतिक आचरण की वजह से ब्रेकअप हो सकता है। सोशल मीडिया पर ध्यान से स्टेटस अपडेट करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 7th अगस्त 2025

सिंह राशि: आज पिता से अनबन आपका मूड खराब कर सकती है। ऑफिस में बॉस की फटकार मिल सकती है। सगाई करने से पहले पार्टनर के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। तय हुई शादी में बाधा आ सकती है। सगाई टूट सकती है। 

कन्या राशि: प्यार में धोखा मिल सकता है। अपने रसिक मिजाज को अगर कंट्रोल में नहीं रखेंगे तो लव रिलेशन ब्रेक हो सकता है। धन व्यर्थ में खर्च होगा। पिता-पुत्र में मन-मुटाव हो सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं। 

तुला राशि: परिवार का शायद साथ न मिले। किसी भी बात पर ज्यादा तर्क न करें। परिवार से झूठ न बोलें। इससे अविश्वास की भावना बढ़ेगी। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। उनका भरपूर प्यार मिलेगा। इस क्षण को पूरी तरह जिएं। 

वृश्चिक राशि: आज आपके लव रिलेशन में नया मोड़ आएगा। आप अगर अकेले हैं या ब्रेकअप हुआ है तो आपका प्रेमी आज आपसे संपर्क कर सकता है। आप अपनी मोहक बातों से अपने पार्टनर का मन जीत लेंगे। बच्चों से भी खुशखबरी मिलेगी।

धनु राशि: आपकी योग्यता की आज तारीफ होगी। इन्टरव्यू काल आ सकता है। मन में उमंग है। लव लाइफ में आज आनंद ही आनंद रहेगा। पार्टनर के साथ शापिंग करने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे।

मकर राशि: प्रेमी का ट्रांसफर मन को उदास कर सकता है। दूरियां बढ़ेंगी। प्रेम का रिश्ता नाजुक होता है। विश्वास उसमें रंग भरता है। अपना विश्वास न टूटने दें। जीवनसाथी से बच्चों को लेकर अनबन हो सकती है। पैरों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 6th फरवरी 2023

कुंभ राशि: आज जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चों के एडमीशन के लिये उपयुक्त दिन है। आज आप खुद को मजबूत पाएंगे। आपके द्वारा किए गए फैसलों से आगे जीवन में लाभ मिलेगा। प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा।

मीन राशि: किसी सीरियस रिलेशनशिप में न पड़ें। रोमांस जीवन में वापस आएगा। प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। अपनी मीठी बातों से उसे मना लेंगे। 

आज का पंचांग | 11th फरवरी 2024, रविवार
  • तिथि : द्वितीया – 09:11 PM
  • नक्षत्र : शतभिषा – 05:40 PM
  • करण : बालव – 10:59 AM | कौलव – 09:11 PM   
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : परिघ – 10:38 AM | शिव – 06:30 AM
  • वार : रविवार
  • सूर्योदय : 07:03 AM 
  • सूर्यास्त : 06:08 PM
  • चन्द्रमा : कुंभ   
  • राहुकाल : 04:44 – 06:08 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : माघ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:13 PM -12:57 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,195FansLike
111FollowersFollow
2,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles