राशिफल व पंचांग | 7th सितंबर 2024

आज और कल का दिन खास
  • 7 सितंबर 2024 : गणेश चतुर्थी आज।
  • 7 सितंबर 2024 : जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश जी का मेला आज से होगा शुरू।
  • 7 सितंबर 2024 : श्वेताम्बर जैन समाज का पर्युषण पर्व का समापन आज।
  • 8 सितंबर 2024 : ऋषि पंचमी कल।
  • 8 सितंबर 2024 : विश्व साक्षरता दिवस कल।
आज का राशिफल | 7 सितम्बर, 2024, शनिवार

मेष राशि : अपने करियर के प्रति आपके स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। परिजनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें।

वृषभ राशि : आज दिन अनुकूल रहेगा। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कर्म क्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं। कीमती वस्तुओं पर खर्च होगा।

मिथुन राशि : घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सर्राफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क राशि : आप बहुत जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते हैं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। नए वस्त्र अलंकार की प्राप्ति के योग है।

सिंह राशि : समय का दुरुपयोग न करें। वाहन सुख सम्भव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 8th मार्च 2026

कन्या राशि : आपकी बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। आज किसी से भी लेनदेन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे। आय से अधिक व्यय होगा।

तुला राशि : किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आपके निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी होगी। घर की साज-सज्जा में समय बीतेगा।

वृश्चिक राशि : परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच कर रहे हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है।

धनु राशि : आपकी सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा। मन की व्याकुलता बढ़ सकती है।

मकर राशि : मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं पर आपके संबंधों से कार्य होंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

कुम्भ राशि : परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे।

मीन राशि : अपने खान-पान की अनियमितता से स्वास्थ्य खराब कर लेंगे। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है, शांत रहें। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव है। वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।

आज का पंचांग | 7 सितम्बर 2024, शनिवार
  • तिथि : चतुर्थी – 05:39 PM
  • नक्षत्र : चित्रा – 12:34 PM
  • करण : विष्टि – 05:39 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : ब्रह्म – 11:15 PM
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 06:02 AM 
  • सूर्यास्त : 06:35 PM
  • चन्द्रमा : तुला 
  • राहुकाल : 09:10 – 10:44 AM 
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : भाद्रपद
  • मास पूर्णिमांत : भाद्रपद
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:53 – 12:43 PM 
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 22nd मार्च 2024

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,260FansLike
111FollowersFollow
1,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles