राशिफल व पंचांग | 27th जुलाई 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 27 जुलाई 1960 को भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जन्म हुआ।
  • 27 जुलाई 2015 को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का निधन हुआ था।
  • 27 जुलाई 1992 को शोले फिल्म में गब्बर सिंह के नाम से मशहूर हुए प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अमजद ख़ान का इंतकाल हुआ था।
  • 28 जुलाई 2023 : विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस कल।
आज का राशिफल | 27th जुलाई 2023, गुरुवार 

मेष राशि : आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे।

वृषभ राशि : आज का दिन बहुत व्यस्त रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका लाभ मिलेगा। 

मिथुन राशि : आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। 

कर्क राशि : भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 8th जुलाई 2023

सिंह राशि : माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कटुता आएगी। 

कन्या राशि : आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धनलाभ होगा। 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्तिभाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। 

वृश्चिक राशि : आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। 

धनु राशि : आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें। 

मकर राशि : ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। 

कुम्भ राशि : आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात मिलने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर-चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 19th अक्टूबर 2022

मीन राशि : बहुत समय से पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।

आज का पंचांग | 27th जुलाई 2023, गुरुवार
  • तिथि : नवमी – 03:49 PM
  • नक्षत्र : विशाखा – 01:28 AM     
  • करण : कौलव – 03:49 PM | तैतिल – 03:27 AM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : शुभ – 01:37 PM
  • वार : गुरुवार
  • सूर्योदय : 05:39 AM 
  • सूर्यास्त : 07:15 PM
  • चन्द्रमा : तुला – 07:28 PM
  • राहुकाल : 02:09 – 03:51 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : श्रावण
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:00 – 12:54 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,298FansLike
112FollowersFollow
3,160SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles