राशिफल व पंचांग | 10th नवम्बर 2025

आज और कल का दिन खास
  • 10 नवम्बर 2025 : संत डोंगरे जी महाराज की पुण्यतिथि आज।
  • 10 नवम्बर 2025 : भद्रा छींट छठ आज।
  • 10 नवम्बर 2025 : बूंदी महोत्सव आज।
  • 11 नवम्बर 2025 : राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कल।
  • 11 नवम्बर 2025 : अन्नपूर्णा मेला कल से शुरू।
  • 11 नवम्बर 2025 : जिनकान्त सूरि का पुण्य दिवस कल।
  • 11 नवम्बर 2025 : भैरव पूजन कल।
आज का राशिफल | 10 नवम्बर, 2025, सोमवार

मेष राशि : रचनात्मक कोशिशों के लिए भी दिन अच्छा है। अपनी भावनाएं किसी भी ढंग से जाहिर करने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आने वाले एक-दो दिनों में यात्रा होने के योग हैं। करियर या परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला भी आप ले सकते हैं। पैसों के मामलों में सिर्फ वही कहें और करें, जिसके लिए आपका मन राजी हो। सेहत पहले से ठीक भी रहेगी।

वृष राशि : कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। पैसों के लिहाज से समय अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ विचार-विमर्श हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा। आपको मदद मिलेगी और काम समय पर पूरे हो जाएंगे। समय भी आराम से बीतेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है।

मिथुन राशि : बड़ा काम पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। नए मौकों का फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आमतौर पर लोग आपकी बात सुनेंगे भी और मानेंगे भी। समय बिताने का कोई नया तरीका दिमाग में आएगा। सेहत पर ध्यान दें। कोई नया काम करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 30th अक्टूबर 2024

कर्क राशि : परिस्थितियों और महत्वाकांक्षाओं के साथ तालमेल बैठ जाएगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। करियर से जुड़ी नई प्लानिंग हो सकती है। पैसों के मामले में कुछ फैसलों पर मन मार कर राजी होना पड़ सकता है। समाज में अ’छी इमेज बनेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। कोई मांगलिक काम भी पूरा होगा। आप सही दिशा में सही फैसले लेंगे।

सिंह राशि : नए लोगों से भी मीटिंग हो सकती है। नए-पुराने और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। जो आने वाले दिनों में आपके लिए कारगर साबित होगी। थोड़ा पैसा भविष्य के लिए बचाने की बात मन में आ सकती है और यह ठीक भी रहेगा। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। स्टूडेंट्स आत्मविश्वास बनाए रखें।

कन्या राशि : जिस काम से आपको उम्मीदें थीं, उसका नतीजा अच्छा रहेगा। आज की गई कोशिशों का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। कोई संवेदनशील जानकारी भी आपको मिल सकती है। आमतौर पर आपका कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा। कुछ समस्याओं का समाधान अचानक मिल सकता है और स्थितियां आपके अनुरूप रहेगी। आज आप उन मामलों पर ध्यान दें, जिनसे आपको प्रसन्नता मिलती हो।

तुला राशि : सिर्फ एकाग्रता के दम पर आज आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। लगातार यही ध्यान रखें कि आपका लक्ष्य क्या है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता है। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बातचीत, यात्रा और शिक्षा के मामले आपके लिए खास रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति के साथ रिश्ते सुधर जाएंगे। भविष्य को लेकर जो आशंका है, उस पर अपने दोस्तों से बात करें। कोई समाधान भी आज आपको मिल सकता है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 12th अक्टूबर 2023

वृश्चिक राशि : निवेश का कोई ऐसा ऑफर आपको मिल सकता है जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। ऑफिस में एक्स्ट्रा वेतन के लिए एक्स्ट्रा काम भी करेंगे। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। कुछ लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। किसी अनजाने सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। पैसों से जुड़ा आपने जो फैसला लिया था उसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। कोई बड़ा फैसला भी लेना पड़ सकता है।

धनु राशि : इस बार आपको जो अवसर मिले, उनके लिए खुद को भी तैयार रखें। आपकी महत्वाकांक्षाएं आज चरम पर हो सकती है। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश भी करेंगे। कई लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी ध्यान आप पर रहेगा। लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। आपका दिमाग भी तेज चलेगा। सलाह देने में संकोच न करें। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा।

मकर राशि : पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद कर सकते हैं। उधार पैसों के लेन-देन में परेशानी नहीं होगी। आपके सामने कामकाज कुछ ज्यादा हो सकते हैं। आप व्यस्त रहेंगे और कुछ काम समय पर पूरे कर लेंगे। इसमें किसी का कोई दोष नहीं होगा और थोड़े समय में सब ठीक भी हो जाएगा। धैर्य और संयम से रहें।

कुम्भ राशि : आज आप लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं या उसकी योजना बना सकते हैं। मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। दूसरों की जरूरतें आपको आसानी से समझ में आ जाएंगी। शाम को भाइयों और पड़ोसियों के साथ समय बीतेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th जून 2024

मीन राशि : खुद पर भरोसा करें तो आपकी कोशिशों में कमी नहीं रहेगी। सितारों का मिला-जुला असर आप पर हो सकता है। किसी सामूहिक गतिविधि की लीडरशिप करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार हो जाएगा। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश भी करेंगे।

आज का पंचांग | 10 नवंबर 2025, सोमवार  
  • षष्ठी कृष्ण पक्ष,सोमवार
  • मृगशिरा मास
  • शरद,कालयुक्त 2082
  • शुभ मुहूर्त : 11:21 AM से 12:05 PM
  • राहुकाल : 7:35 AM से 8:57 AM
  • गुलिक काल : 1:05 PM से 2:28 PM
  • यमघण्टकाल : 10:20 AM से 11:43 AM
  • सूर्योदय : 6:12 AM
  • सूर्यास्त : 5:13 PM
  • चंद्रोदय : 10:00 PM
  • चन्द्रास्त : 11:15 AM
  • तिथि : कृष्ण पक्ष षष्ठी – 12:09 AM तक
  • नक्षत्र : पुनर्वसु – 6:49 PM तक
  • योग : साध्य – 12:05 PM तक
  • करण : गर – 1:01 PM तक
  • महीना अमान्त : कार्तिक
  • महीना पूर्णिमांत : मृगशिरा
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : तुला
  • चंद्र राशि : मिथुन
  • दिशाशूल : पूर्व
  • चंद्र निवास : पश्चिम
  • ऋतु : शरद
  • अयन : दक्षिणायन

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,258FansLike
112FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles