आज और कल का दिन खास
- 05 मई 2025 : मासिक दुर्गाष्टमी आज।
- 05 मई 2025 : बगलामुखी जयंती आज।
- 05 मई 2025 : सीता नवमी आज।
- 05 मई 2025 : जानकी जयंती आज।
- 06 मई 2025 : संत भूराभगत जयंती कल।
आज का राशिफल | 05 मई, 2025, सोमवार
मेष राशि : आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है। अत: अत्यधिक सावधानी बरतें, किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं। दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे हुए कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमति से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।
वृषभ राशि : कड़ी मेहनत के साथ जारी रखें। व्यवसायी कुछ सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे। प्रणय संबंधों में मजबूती आयेगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते है। पैसों का लेनदेन आसानी से करें।
मिथुन राशि : आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। काम के लिए सराहना मिलेगी और उनकी छवि भी बढ़ेगी। सुख-सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनेतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां अनुकूल रहेगी।
कर्क राशि : आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आप जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आलसी रवैये के चलते आप पीछे रह जायेंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। न्यायपक्ष मजबूत होगा।
सिंह राशि : अपनी वाणी में मधुरता लाएं। मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही आपको सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आयेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।
कन्या राशि : वित्तीय व्यवहार और निवेश के सन्दर्भ में अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। तनाव न लें। पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि : संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि : आप लोकप्रियता हासिल करेंगे, व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।
धनु राशि : भाग्य के साथ शानदार परिणाम मिलेंगे। आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जायें। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। अपने वाक् चातुर्य से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे।
मकर राशि : नौकरीपेशा जातकों के लिए भी, रैंक और पारिश्रमिक के संबंध में सुधार संभव है। अच्छे संबंध विकसित होंगे। लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्ज से मुक्ति संभव है।
कुंभ राशि : नौकरी में बढऩे के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों को नाराज न करें। भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं लाभ होगा।
मीन राशि : आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं।व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे-धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं। अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।
आज का पंचांग | 05 मई 2025, सोमवार
- तिथि : अष्टमी – 07:38 AM
- नक्षत्र : आश्लेषा – 02:02 PM
- करण : बव – 07:38 AM
- बालव : 08:04 PM
- पक्ष : शुक्ल
अगले दिन
- योग : वृद्धि – 00:19 AM
- वार : सोमवार
- सूर्योदय : 05:37 AM
- सूर्यास्त : 06:58 PM
- चन्द्रमा : कर्क – 02:02 PM
- राहुकाल : 07:17 – 08:57 AM
- विक्रमी संवत् : 2082
- शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
- मास अमांत : वैशाख
- मास पूर्णिमांत : वैशाख
- शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:51 – 12:44 PM
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।