राशिफल व पंचांग | 10th दिसम्बर 2024

आज और कल का दिन खास
  • 10 दिसम्बर 2024 : उर्जा संरक्षण दिवस आज।
  • 10 दिसम्बर 2024 : मानवधिकार दिवस आज।
  • 11 दिसम्बर 2024 : श्री गीता जयंती कल।
  • 11 दिसम्बर 2024 : मौनी एकादशी कल।
  • 11 दिसम्बर 2024 : स्मार्त वैष्णव समुदाय कल मनायेगा मोक्षदा एकादशी।
आज का राशिफल | 10 दिसंबर, 2024, मंगलवार

मेष राशि : कोई नया काम या रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ से मन आनंदित होगा। कुछ नए संपर्क भी आज बनने वाले हैं। पुण्य काम आपके हाथों होगा। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, दिन सुखमय बीतेगा।

वृषभ राशि : ग्रह-नक्षत्र आपको आरंभिक संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। उन्नतिकारक दिन है, परिश्रम से अधिक सफलता मिलेगी। आय-सम्पत्ति में वृदधि के लिए शुभ दिन है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मिथुन राशि : बुद्धि और चतुराई का लाभ आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। भक्ति भाव से मन ओत-प्रोत रहेगा।

कर्क राशि : आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी कारण से मन बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल न करें। कुमारी कन्या की पूजा करना शुभ रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th फरवरी 2026

सिंह राशि : आज आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी और आपका मनोबल बढ़ेगा। लंबे समय से अटका काम आज पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

कन्या राशि : किसी बात को लेकर आपका मन दुविधा में रहेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है।

तुला राशि : आपकी राशि में ग्रहों का अच्छा संयोग बना है। आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि : आज खर्च की अधिकता रहेगी। मन को संयमित रखें नहीं तो कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय बुद्धि और विवेक से काम लें।

धनु राशि : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर या तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। काम-काम में रुचि रहेगी। किसी करीबी व्यक्ति से मिलकर आनंदित होंगे। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा।

मकर राशि : आपके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है। आप ऑनलाइन खरीदारी कर सकते है। घर में सुख के साधन बढेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी रुचि का काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th नवम्बर 2025

कुंभ राशि : आज धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। दिन का आरंभ आध्यात्मिक चिंतन से हो सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे और यात्रा लाभकारी रहेगी। कुल मिलाकर दिन मंगलकारी रहेगा।

मीन राशि : आज आपको किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान से करें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। यात्रा की योजना हो सके तो आज टाल दें और वाहन सावधानी से चलाएं। मां दुर्गा की पूजा करें और कवच का पाठ करें, यह आपके लिए शुभ रहेगा।

आज का पंचांग | 10 दिसंबर 2024, मंगलवार
  • तिथि : दशमी – 03:45 AM
  • नक्षत्र : उत्तराभाद्रपद – 01:31 PM
  • करण : तैतिल – 04:56 AM

अगले दिन

  • गर : 03:45 AM
  • पक्ष : शुक्ल  
  • योग : व्यतीपात – 10:02 PM
  • वार : मंगलवार
  • सूर्योदय : 07:03 AM
  • सूर्यास्त : 05:24 PM
  • चन्द्रमा : मीन
  • राहुकाल : 02:49 – 04:07 PM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : मार्गशीर्ष
  • मास पूर्णिमांत : मार्गशीर्ष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:53 – 12:34 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,231FansLike
112FollowersFollow
1,590SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles