आज और कल का दिन खास
- 25 नवम्बर 2025 : राम-जानकी विवाहोत्सव आज।
- 25 नवम्बर 2025 : विवाह पंचमी आज।
- 25 नवम्बर 2025 : नाग पंचमी (दक्षिणी भारत में) आज।
- 25 नवम्बर 2025 : गुरु तेगबहादुरजी जोतिजोत आज (प्राचीन मत से)।
- 26 नवम्बर 2025 : मार्तण्ड भैरव षष्ठरात्रि उत्सव का उत्थापन आज।
- 26 नवम्बर 2025 : चंपाषष्ठी कल।
- 26 नवम्बर 2025 : संविधान दिवस कल।
- 26 नवम्बर 2025 : अन्नपूर्णा व्रत कल से प्रारम्भ।
- 26 नवम्बर 2025 : स्कंध षष्ठी कल।
Horoscope and Panchang | 25th November 2025 | राशिफल व पंचांग | 25th नवम्बर 2025 | 2YoDoINDIA News Network
— 2YoDoINDIA (@2yodoindia) November 24, 2025
For more Details visit : https://t.co/r8qYtAOvQr#2YoDoINDIA #ZodiacSign #Horoscope #Panchang #DailyHoroscope #Astrology #DailyPanchang #Rashifal pic.twitter.com/sPTPAELhcH
मेष राशि : आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है अस्वस्थता संभव है। आपकी यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। कोई भी फैसला करने से पहले कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ।
वृषभ राशि : कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही आप उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें। सफलता मिलेगी। काम में मन लगेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें। कुसंगति से बचें।
मिथुन राशि : आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। आपका स्वाभिमान बना रहेगा। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज आपका मन रोमांस की चाह रखेगा।
कर्क राशि : दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी। पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है।
सिंह राशि : आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह की बातें भी रहेंगी। कुछ कर दिखाने की इच्छा तेज हो सकती है। कोई अज्ञात भय सताएगा। आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा।
कन्या राशि : आज फालतू खर्च होगा। आपका पुराना रोग उभर सकता है। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।
तुला राशि : आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिनसे आपको फायदा भी होगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि : आपके रचनात्मक कार्य लाभदायक रहेंगे। आज भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार मिल सकता है। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी।
धनु राशि : आज नई योजना बनेगी। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अ’छी तरह जांच लें।
मकर राशि : आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। आप धैर्य और संयम रखें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे।
कुम्भ राशि : आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपके लिए अच्छा रहेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है।
मीन राशि : आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी।
- पंचमी शुक्ल पक्ष,मंगलवार
- मृगशिरा मास
- हेमंत,कालयुक्त 2082
- त्यौहार : विवाह पञ्चमी, नाग पञ्चमी तेलुगू
- शुभ मुहूर्त : 11:25 AM से 12:07 PM
- राहुकाल : 2:27 PM से 3:48 PM
- गुलिक काल : 11:46 AM से 1:06 PM
- यमघण्टकाल : 9:04 AM से 10:25 AM
- सूर्योदय : 6:23 AM
- सूर्यास्त : 5:08 PM
- चंद्रोदय : 10:32 AM
- चन्द्रास्त : 9:17 PM
- तिथि : शुक्ल पक्ष पंचमी – 10:58 PM तक
- नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा – 11:58 PM तक
- योग : गंड – 12:50 PM तक
- करण : बव – 10:11 AM तक
- महीना अमान्त : मृगशिरा
- महीना पूर्णिमांत : मृगशिरा
- विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
- शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- चंद्र राशि : मकर
- दिशाशूल : उत्तर
- चंद्र निवास : दक्षिण
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।



