राशिफल व पंचांग | 26th फरवरी 2026

आज और कल का दिन खास

  • 26 फरवरी 2026 : लठ्ठमार होली आज नंदगांव में।
  • 26 फरवरी 2026 : फागुनदशमी आज।
  • 27 फरवरी 2026 : आमलकी एकादशी व्रत कल।
  • 27 फरवरी 2026 : खाटूश्याम जी का मेला कल से होगा शुरू।
  • 27 फरवरी 2026 : रंगभरी एकादशी कल।
  • 27 फरवरी 2026 : रामस्नेही फूलडोल कल – शाहपुरा में।

आज का राशिफल | 26 फरवरी 2026, गुरुवार

मेष राशि: गणेशजी कहते हैं कि आज आप सांसारिक विषय किनारे रखकर आध्यात्मिकता में रुचि लेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। गहरे चिंतन- मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएंगे। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। नए कार्यों का प्रारंभ न करने और जलक्षेत्र से संभल कर रहें।

वृषभ राशि: गणेशजी के आशीर्वाद से आप गृहस्थ जीवन और दांपत्य जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। छोटे से प्रवास पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। साझेदारी में लाभ तथा मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि: गणेशजी की कृपा से आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं। इससे सावधान रहना आवश्यक है।

कर्क राशि: दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा। साथ-साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रह सकती है। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से मनमुटाव हो सकता है। यात्रा- प्रवास में कठिनाई आ सकती है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 7th फरवरी 2025

सिंह राशि: नकारात्मक विचार हताशा पैदा कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव हो सकती है। माता- पिता के साथ मतभेद हो सकता है अथवा उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन, मकान तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी से काम करें। भावुकता से बचना लाभकारी है।

कन्या राशि: आज कार्य में सफलता तो आपको मिलना निश्चित है। प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है। सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा। चित्त प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि: आपको जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार रखना चाहिए। आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव करा सकती है। दुविधा में फंसा मन आपको कोई ठोस निर्णय पर नहीं आने देगा। आज महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि: तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन- मुलाकात का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता के क्षण व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा। शुभ अवसर पर बाहर जा सकते हैं। आनंददायक समाचार प्राप्त होगा।

धनु राशि: गणेशजी के विचार से आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ नोंकझोंक के कारण मन दुःखी होगा। परिणाम स्वरूप मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थ रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा। दुर्घटना से बचें। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखें। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी रहेगी।

मकर राशि: सामाजिक क्षेत्र में नौकरी- व्यवसाय में और अन्य क्षेत्रों में आज का दिन लाभदायक हो सकता है। मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ बाहर जा सकते हैं। मागलिक प्रसंगों में उपस्थित हो सकते हैं। स्त्री मित्रों समेत पत्नी और पुत्र से लाभ होगा। विवाहोत्सुक युवक- युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होने का योग है। प्रवास- पर्यटन होंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 24th जून 2023

कुंभ राशि: गणेशजी की कृपा से आपके सारे कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय की जगह परिस्थिति अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है।

मीन राशि: नकारात्मक विचार आप पर हावी न हों, इसका ख्याल रखने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रह सकती है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करिएगा। संतानों की समस्याएं आपको चिंतित करने वाली हैं। प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में सफल हो सकते हैं। आज महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा।

आज का पंचांग | 26 फरवरी 2026, गुरुवार  

  • तिथि दशमी 00:36 AM
  • नक्षत्र मृगशिरा 12:12 PM
  • करण तैतिल, 01:39 PM,

अगले दिन

  • गर 00:36 AM
  • पक्ष शुक्ल
  • योग प्रीति 10:33 PM
  • वार गुरुवार   
  • सूर्योदय 06:49 AM 
  • सूर्यास्त 06:18 PM
  • चन्द्रमा मिथुन
  • राहुकाल 02:00 – 03:26 PM 
  • विक्रमी संवत्  2082
  • शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त अभीजित 12:11 – 12:57 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,275FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles