राशिफल व पंचांग | 20th सितम्बर 2023

आज और कल का दिन खास
आज का राशिफल | 20th सितम्बर, 2023, बुधवार

मेष राशि : आज आपके मन में उधेड़बुन बनी रहेगी। आपके मन में कुछ चल रहा है, बेहतर होगा किसी समझदार से सलाह लें। रोजगार संबंधित समस्या सुलझ सकती है। पिता से विवाद होगा। वाहन पर खर्च होगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि : कई दिन से रुके कार्य आज कर लें, विलंब अच्छी बात नहीं है। समाज के कुछ लोगों के कारण आप को समस्या का सामना कर पड़ सकता है। रुका हुआ धन आने के आसार नहीं है।

मिथुन राशि : क्रोध उन्नति का शत्रु है। आप में सब कुछ ठीक है, पर जब क्रोध आता है तो आपका खुद पर नियंत्रण नहीं रहता। किसी अनजान व्यक्ति को अपने रहस्य न दें, नुकसान हो सकता है। अपने खर्चीले स्वभाव पर अंकुश रखें।

कर्क राशि : पूर्व नियोजित कार्य की रुपरेखा से व्यावसायिक उन्नति होगी। संतान के स्वास्थ पर धन खर्च होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आप को उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त करेगा।

सिंह राशि : संतान को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक व पारिवारिक समस्याओं का सामना किसी संत के द्वारा होगा। अपनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशि : विलासिता के सामानों पर खर्च होगा। अपने क्रोधी स्वभाव पर अंकुश रखें,लाभ होगा। यात्रा के योग टालें। किसी के दबाव में आकर फैसले न लें, आजीविका के साधनों को बदलने का निर्णय लेंगे, जो लाभकारी होंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 13th सितम्बर 2022

तुला राशि : प्रियजनों से भेंट संभव है। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। धार्मिक कार्यों में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा।

वृश्चिक राशि : अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुने उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव।

धनु राशि : नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेन-देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। जिद न करें, कभी-कभी दूसरे को भी मौका देना चाहिए। पारिवारिक कलह संभव है।

मकर राशि : रुका धन न आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन बना रहे है, पर अभी इंतजार करें।

कुम्भ राशि : आय में वृद्धि कैसे हो अभी यही ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता है।

मीन राशि : लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।

आज का पंचांग | 20th सितम्बर 2023, बुधवार
  • तिथि : पंचमी – 02:18 PM
  • नक्षत्र : विशाखा – 02:59 PM
  • करण : बालव – 02:18 PM | कौलव – 02:22 AM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : विष्कुम्भ – 03:04 AM
  • वार : बुधवार
  • सूर्योदय : 06:08 AM 
  • सूर्यास्त : 06:20 PM
  • चन्द्रमा : तुला – 08:44 AM
  • राहुकाल : 12:14 – 01:46 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : भाद्रपद
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नहीं
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th फरवरी 2025

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,296FansLike
112FollowersFollow
3,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles