राशिफल व पंचांग | 26th फरवरी 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 26th फरवरी, 2023 : कामदा सप्तमी आज।
  • 27th फरवरी, 2023 : होलाष्टक कल से प्रारंभ।
  • 27th फरवरी, 2023 : विश्व एनजीओ दिवस कल।
आज का राशिफल | 26th फरवरी, 2023, रविवार

मेष राशि: अपना काम पूरी ईमानदारी और सतर्कता से करें। आपके निकटतम लोग ही आपका आपका मनोबल गिराने का काम करेंगे।कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

वृषभ राशि: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

मिथुन राशि: रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

कर्क राशि: किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। नौकरी में बदलाव के लोग है। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

सिंह राशि: राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

कन्या राशि: आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते है। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th सितंबर 2024

तुला राशि: कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।

वृश्चिक राशि: पराक्रम में वृद्दि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।

धनु राशि: समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे है तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठायेंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग है। भवन परिवर्तन के योग है।

मकर राशि: अध्ययन में अवरोध आ सकते है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते है। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।

कुंभ राशि: धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते है। मनचाही नौकरी मिलने के आसार है। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी। लोग से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

मीन राशि: वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते है। विदेश जाने के योग बन रहे है। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।

आज का पंचांग | 26th फरवरी 2023, रविवार
  • तिथि : सप्तमी – 01:01 AM
  • नक्षत्र : कृत्तिका – 05:19 AM
  • करण : गर : 12:36 PM | वणिज – 01:01 AM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : एन्द्र – 04:25 PM
  • वार : रविवार
  • सूर्योदय : 06:49 AM
  • सूर्यास्त : 06:18 PM
  • चन्द्रमा : मेष – 10:15 AM
  • राहुकाल : 04:52 – 06:18 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:11 – 12:57 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 27th फरवरी 2024

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,295FansLike
112FollowersFollow
3,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles