राशिफल व पंचांग | 8th नवंबर 2022

आज और कल का दिन खास 
  • 8th नवम्बर : कार्तिक पूर्णिमा आज।
  • 8th नवम्बर : कार्तिक स्नानपूर्ण आज।
  • 8th नवम्बर : गुरु नानक जयंती आज।
  • 9th नवम्बर : विश्व सेवा दिवस कल।
  • 9th नवम्बर, 1822 को दिल्ली जल आपूर्ति योजना की औपचारिक शुरुआत हुई थी।
आज का राशिफल | 8th नवंबर, 2022, मंगलवार

मेष राशि : कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य प्राप्त होगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन संतोष और शान्ति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। शुभ खर्च व कीर्ति की वृद्धि होगी। नये अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन राशि : राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांय काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा।

कर्क राशि : आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 12th अप्रैल 2023

सिंह राशि : आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। रोग की अवस्था में भी आपका चलना-फिरना काफी ज्यादा हो गया है। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। 

कन्या राशि : रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है। शुभ खर्च व कीर्ति की वृद्धि होगी। 

तुला राशि : आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे। पारिवारिक रिश्तों को आप अच्छी तरह निभाएंगे।

वृश्चिक राशि : आपके अभी कुछ दिन परेशानियों में बीत सकते हैं लेकिन गणेश भगवान की पूजा-अर्चना आपको संकटों से निकाल सकती है। कुछ आन्तरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर से इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना-फिरना काफी ज्यादा हो गया है।

धनु राशि : आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 22nd अक्टूबर 2025

मकर राशि : आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें।

कुंभ राशि : आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना-फिरना काफी ज्यादा हो गया है।

मीन राशि : आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है।

आज का पंचांग | 8th नवम्बर 2022, मंगलवार
  • तिथि : पूर्णिमा – 04:34 PM
  • नक्षत्र : भरणी – 01:39 AM
  • करण : बव – 04:34 PM | बालव – 04:53 AM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : व्यतिपात – 09:44 PM
  • वार : मंगलवार
  • सूर्योदय : 06:37 AM
  • सूर्यास्त : 05:31 PM
  • चन्द्रमा : मेष   
  • राहुकाल : 02:48 – 04:09 AM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : कार्तिक
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:42 – 12:26 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,217FansLike
112FollowersFollow
1,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles