राशिफल व पंचांग | 15th जनवरी 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 15th जनवरी 2023 : मकर सक्रांति पुण्यकाल आज।
  • 15th जनवरी 2023 : भारतीय थल सेना दिवस आज।
  • 16th जनवरी, 2003 को भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई।
आज का राशिफल | 15th जनवरी, 2023, रविवार

मेष राशि : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।

वृषभ राशि : आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे है। समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा।

मिथुन राशि : विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मन चाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं। कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

कर्क राशि : अपने पराये में फर्क समझें। आज की दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 1st नवंबर 2023

सिंह राशि : दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। कम बोलें पर अ’छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।

कन्या राशि : सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन रहना ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें। आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजन का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि : नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि :  काम बहुत है आप अ’छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें। दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्टबल मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है।

धनु राशि :  स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग है। स्वास से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते है।

मकर राशि : समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।  सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 15th फरवरी 2026

कुम्भ राशि : अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे। नया मकान-दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशि : अपनी दिनचर्या में बदलाव लायें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख प्राप्त होगा। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी।

आज का पंचांग | 15th जनवरी 2023, रविवार
  • तिथि : अष्टमी – 07:48 PM
  • नक्षत्र : चित्रा – 07:12 PM
  • करण : बालव – 07:43 AM | कौलव – 07:48 PM
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : सुकर्मा – 11:48 AM
  • वार : रविवार
  • सूर्योदय : 07:15 AM
  • सूर्यास्त : 05:45 PM
  • चन्द्रमा : तुला    
  • राहुकाल : 04:27 – 05:45 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : पौष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:09 – 12:51 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,295FansLike
112FollowersFollow
3,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles