राशिफल व पंचांग | 4th सितंबर 2024

आज और कल का दिन खास
  • 4 सितंबर 2024 : मौन व्रत प्रारंभ आज से।
  • 4 सितंबर 2024 : गुरु ग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाश उत्सव आज।
  • 5 सितंबर 2024 : शिक्षक दिवस कल।
  • 5 सितंबर 2024 : रामदेव दूज कल।
  • 5 सितंबर 2024 : वराह जयंती कल।
आज का राशिफल | 4 सितम्बर, 2024, बुधवार

मेष राशि : आज आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।

वृषभ राशि : दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन राशि : जिसे आप किसी काम के नहीं समझते थे, आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें।

कर्क राशि : किये गए कुछ कार्यों से लोग नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

सिंह राशि  : दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

कन्या राशि : व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 16th दिसंबर 2022

तुला राशि : दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक राशि : आलस त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

धनु राशि : आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है। दूर-पास की यात्रा के योग बनेंगे। मुकदमे में विजय होगी।

मकर राशि : पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

कुंभ राशि : मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

मीन राशि : बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

आज का पंचांग | 4 सितम्बर 2024, बुधवार
  • तिथि : प्रतिपदा – 09:49 AM
  • नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी – पूर्ण रात्रि
  • करण : बव – 09:49 AM,
  • बालव : 11:05 PM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : साघ्य – 08:02 PM
  • वार : बुधवार
  • सूर्योदय : 06:00 AM
  • सूर्यास्त : 06:52 PM
  • चन्द्रमा : सिंह – 09:56 AM
  • राहुकाल : 12:19 – 01:54 PM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : भाद्रपद
  • मास पूर्णिमांत : भाद्रपद
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नही
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 29th अप्रैल 2024

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,275FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles