राशिफल व पंचांग | 9th नवंबर 2024

आज और कल का दिन खास
  • 9 नवम्बर 2024 : गोपाष्टमी पर गो पूजन आज।
  • 9 नवम्बर 2024 : दुर्गाष्टमी आज।
  • 10 नवम्बर 2024 : आंवला नवमी कल।
  • 10 नवम्बर 2024 : रंगनाथ जयंती कल।
  • 10 नवम्बर 2024 : अक्षय व कुष्मांड नवमी कल।
आज का राशिफल | 09 नवम्बर, 2024, शनिवार

मेष राशि : आज आप जनता के प्रिय बनेंगे। आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। सांयकाल के समय माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ देर परेशानी रहेगी।

वृषभ राशि : आपके अंदर निर्भीकता का भाव संचार करेगा, इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को संपन्न कराने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज बहुत मधुर संबंध रहेंगे। सायंकाल से रात्रि पर्यन्त अच्छे वाहन द्वारा यात्रा होगी।

मिथुन राशि : आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। यदि आपका धन कहीं रूका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल से रात्रि का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा।

कर्क राशि : आज आपको अकारण छोटे भाई-बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ेगा। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षडय़ंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 13th अक्टूबर 2022

सिंह राशि : आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढऩे लगेगी। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रूके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा।

कन्या राशि : भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है तो उसमें सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी।

तुला राशि : यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरू के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा।

वृश्चिक राशि : आज आमदनी में ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सैर सपाटे व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

धनु राशि : विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है, इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। सायंकाल धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी।

मकर राशि : आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। तंत्र-मंत्र साधना में आपकी रूचि बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें उस पर उल्टा ही असर होगा। रात्रि के समय पुण्य कार्य में लगेंगे, जिससे आपका मन शान्त और प्रसन्न रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 31st अक्टूबर 2022

कुंभ राशि : आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयास शत प्रतिशत सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे।

मीन राशि : आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से मान सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे।

आज का पंचांग | 09 नवम्बर 2024, शनिवार
  • तिथि : अष्टमी – 10:47 PM  
  • नक्षत्र : श्रवण – 11:48 AM
  • करण : विष्टि – 11:27 AM
  • बव – 10:47 PM
  • पक्ष : शुक्ल

अगले दिन

  • योग : वृद्धि – 04:22 AM
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 06:39 AM
  • सूर्यास्त : 05:30 PM
  • चन्द्रमा : मकर – 11:28 PM
  • राहुकाल : 09:22 – 10:43 AM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : कार्तिक
  • मास पूर्णिमांत : कार्तिक
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:43 – 12:26 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,296FansLike
112FollowersFollow
3,220SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles