राशिफल व पंचांग | 27th दिसम्बर 2024

आज और कल का दिन खास
  • 27 दिसम्बर 2024 : वंजुली महाद्वादशी व्रत आज।
  • 27 दिसम्बर 2024 : सुरूप द्वादशी आज।
  • 28 दिसम्बर 2024 : शनि प्रदोष व्रत कल।
  • 28 दिसम्बर 2024 : श्री चन्द्रप्रभु की जयंती कल।
  • 28 दिसम्बर 2024 : पंजाब में जोड़ मेला कल होगा पूर्ण।
आज का राशिफल | 27 दिसम्बर, 2024, शुक्रवार

मेष राशि:- नियति आज आप पर मेहरबान है। भाग्य आपका प्रबल है। भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें। मानसिक शांति के लिए गुरु मंत्र का जप करें। परिजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, ध्यान रखें।

मिथुन राशि:- अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ की उम्मीद है। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभाकरी है। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे। यात्रा सुखद रहेगी व उन्नति का समाचार मिलेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 20th अगस्त 2023

कर्क राशि :- आज आपके शत्रु आपसे दूर भागेंगे। जद्दोजहद एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि:- आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको प्रसन्न रखेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन- मुलाकात का अवसर मिल सकता है। आनंददायक समाचार प्राप्त होगा।

कन्या राशि :- आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज मुलाकात किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से हो सकती है, अतः सचेत रहें। वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। माता- पिता के साथ मतभेद हो सकता है अथवा उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भावुकता से बचना लाभकारी है।

तुला राशि :- आज युवाओं को नया कारोबार शुरू करने में और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन का योग है।

वृश्चिक राशि :- ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश लाभदायक है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 8th जनवरी 2023

धनु राशि :- आज भाग्य आपके कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सुख, आनन्द और रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियो की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है।

मकर राशि :- नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिंता, अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।

कुंभ राशि :- व्यक्तिगत व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। जिस किसी से आप मिलेंगे उसके स्वभाव में विनम्रता और मधुरता तथा मेल-जोल की झलक दिखाई देगी, जिससे आपके सभी कार्य बनते जाएंगे। नौकरी में साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि :- आज कार्य की प्रबलता रहेगी। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी और संतान से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है।

आज का पंचांग | 27 दिसंबर 2024, शुक्रवार
  • तिथि : द्वादशी – 02:29 AM
  • नक्षत्र : विशाखा – 08:29 PM
  • करण : कौलव – 01:42 PM

अगले दिन

  • तैतिल : 02:29 AM
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : धृति – 10:36 PM
  • वार : शुक्रवार
  • सूर्योदय : 07:12 AM 
  • सूर्यास्त : 05:32 PM
  • चन्द्रमा : तुला – 01:57 PM
  • राहुकाल : 11:04 – 12:22 PM 
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : मार्गशीर्ष
  • मास पूर्णिमांत : पौष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित  12:01 – 12:43 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 22nd जुलाई 2023

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,296FansLike
112FollowersFollow
3,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles