राशिफल व पंचांग | 10th मार्च 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 10th मार्च 1985 को भारत ने बेन्सन एंड हेजेज क्रिकेट विश्वकप जीता।
  • 10th मार्च 2007 को यूक्रेन के वैसिली इवानचुक को हराकर भारत के विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुँचे।
  • 11th मार्च 2023 : चैत्री चतुर्थी व्रत कल।
आज का राशिफल | 10th मार्च, 2023, शुक्रवार

मेष राशि: आप आज हर कार्य सोच-विचार कर करें। धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृषभ राशि: कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।

मिथुन राशि: बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

कर्क राशि: ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

सिंह राशि: आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 15th नवंबर 2024

कन्या राशि: कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू हो पाएगा।

तुला राशि: जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभाव कारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

वृश्चिक राशि: चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी की सेवा से लाभ होगा।

धनु राशि: पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगो से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

मकर राशि: समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

कुम्भ राशि: किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

मीन राशि: व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

आज का पंचांग | 10th मार्च 2023, शुक्रवार
  • तिथि : तृतीया – 09:45 PM
  • नक्षत्र : चित्रा – पूर्ण रात्रि
  • करण : वणिज – 09:24 AM | विष्टि – 09:45 PM   
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : वृद्धि – 08:37 PM
  • वार : शुक्रवार
  • सूर्योदय : 06:37 AM
  • सूर्यास्त : 06:26 PM
  • चन्द्रमा : कन्या – 06:37 PM
  • राहुकाल : 11:03 – 12:31 PM
  • विक्रमी : संवत् – 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:08 – 12:55 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 22nd अक्टूबर 2022

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,298FansLike
112FollowersFollow
3,240SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles