राशिफल व पंचांग | 7th मार्च 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 07 मार्च 2024 : निम्बार्क वैष्णव समुदाय आज रखेगा विजया एकादशी व्रत।
  • 08 मार्च 2024 : महाशिवरात्रि कल।
  • 08 मार्च 2024 : प्रदोष व्रत कल।
  • 08 मार्च 2024 : विश्व महिला दिवस कल।
  • 08 मार्च 2024 : पंचक कल से प्रारंभ।
आज का राशिफल | 7 मार्च, 2024, गुरुवार

मेष राशि : आज सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोग कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है।अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें अन्यथा कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते हैं।

वृषभ राशि : व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अत्यधिक शुभ है और आप काफी प्रगति करेंगे। आय की वृद्धि के लिए स्थिति विकसित होगी। आप व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। आप भाग्य आज आपका साथ दे रहा हैं और इसलिए आप व्यवसायिक जीवन के संबंध में नई योजनाएँ बना सकते हैं। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपमें से अधिकतर के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप शुभचिंतकों और दोस्तों की मदद से भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे। यदि आप सहयोग लेने के इ’छुक हैं तो आपके वरिष्ठ आपकी हरसंभव सहायता करेंगे। कुछ नए परिचितों द्वारा धोखा खाने से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th फरवरी 2026

कर्क राशि : जीवनसाथी की खराब सेहत की वजह से घर में खुशियों की कमी आएगी। आप चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। व्यापार में तेजी आएगी और नए रास्ते खुलेंगे। साझेदारी भी फायदेमंद रहेगी। छोटे व्यवसायी बड़े लोगों की तुलना में अधिक लाभ कमाएंगे। कड़ी मेहनत से आपको अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि : अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। आपका अत्यधिक मौज-मस्ती का स्वभाव है तो सावधान हो जाएं अन्यथा किसी स्कैंडल में फंस सकते हैं। व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। नवीन सौदे लाभदायक रहेंगे। छात्रों को अपने एकाग्रता के स्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विवाह योग्य जातको का विवाह सम्बन्ध निश्चित हो सकता है।

कन्या राशि : दोस्तों की मदद से आप चीजों को सकारात्मक रूप से घुमा पाएंगे। आप मौसम के अनुसार थोड़ा शिथिल महसूस कर सकते हैं। नए वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए अपनी योजनाओं को स्थगित कर दें क्योंकि यह आपके बड़े नुकसान का कारण हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि : व्यावसायिक संदर्भ में नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। काम में आने वाली सामान्य कठिनाइयों के बारे में ज्यादा चिंता किए बिना अपनी सामान्य गति से चलते रहें। आप अपने निकट और प्रिय लोगों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं जो एक यांत्रिक दिनचर्या की एकरसता को तोडऩे में मदद कर सकता है।

वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के बेहतर अवसर होंगे जो आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। छात्रों को आज अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान केंद्रित होना होगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके रास्ते में बहुत सारे अवसर हो सकते हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 20th फरवरी 2023

धनु राशि : आज आप में से कुछ की रचनात्मकता चरम पर होगी, लेकिन वित्तीय दबाव हो सकता है। आज आपको किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मिलने वाली महत्वपूर्ण सलाह पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आप उस से अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकते है। आज आपको अपने पिता का सुझाव कुछ नए वित्तीय मार्ग खोलने में मदद कर सकता है।

मकर राशि : दिन की शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएगी। किन्तु आप घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है। कानूनी मामलों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप खुद को विपरीत स्थितियों में पा सकते हैं। रियल एस्टेट डीलिंग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कुम्भ राशि : कोई पुराना विवाद समाप्त होगा और परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। समय अनुकूल होने के बावजूद शत्रु लगातार पनपेंगे और परेशान करेंगे। आज ईमानदारी से किया गया कार्य अतिरिक्त लाभ के रूप में अपने फल देगा। आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। स्वास्थ्य शुभ रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन मिश्रित परिणामदायक रहेगा। आमदनी ठीक रहेगी लेकिन बढ़ते खर्चों पर विराम लगाने में आप सफल नहीं हो पाएंगे। दैनिक कार्य आसानी से संपन्न होंगे। व्यावसायिक सन्दर्भ में यह एक उत्कृष्ट समय है। मातृ संबंध आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं किन्तु पारिवारिक कष्ट आपके दाम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकते हैं।

आज का पंचांग | 7 मार्च  2024, गुरूवार
  • तिथि : द्वादशी – 01:22 AM
  • नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा – 01:04 PM       
  • करण : कौलव – 02:53 PM | तैतिल – 01:22 AM   
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : वरियान – 08:23 AM | परिघ – 04:45 AM
  • वार : गुरुवार
  • सूर्योदय : 06:39 AM 
  • सूर्यास्त : 06:25 PM
  • चन्द्रमा : मकर
  • राहुकाल : 02:00 – 03:28 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:08 -12:55 
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th नवम्बर 2025

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,195FansLike
111FollowersFollow
2,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles