राशिफल व पंचांग | 7th दिसम्बर 2024

आज और कल का दिन खास
  • 07 दिसम्बर 2024 : मार्तण्ड भैरव षष्ठरात्रि उत्सव का उत्थापन आज।
  • 07 दिसम्बर 2024 : झंडा दिवस आज।
  • 07 दिसम्बर 2024 : चंपा षष्ठी आज।
  • 08 दिसम्बर 2024 : मित्र सप्तमी कल।
  • 08 दिसम्बर 2024 : नरसी मेहता जयंती कल।
  • 08 दिसम्बर 2024 : नंदा सप्तमी कल।
आज का राशिफल | 07 दिसम्बर, 2024, शनिवार

मेष राशि : आज आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धनलाभ होगा। आज आपकी निजी योजना को बल मिलेगा। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आज अपने जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें। आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे।

वृषभ राशि : आज आप का दिन भाग दौड़ भरा हो सकता है। आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आज अपने रिश्तों को समय दें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।

मिथुन राशि : आज आपको घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। आज लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अ’छा मौका है। प्रेम-जीवन में आशा की नई किरण आएगी लेकिन ये आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 11th जनवरी 2023

कर्क राशि : आपको पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें आपका कार्य अवश्य सफल होगा। गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।

सिंह राशि : आज आपको अकेलेपन का एहसास होगा। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृध्दि होगीं। आपका प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से संबंध अच्छा रहेगा। आप अपने प्रयासों से किसी भी समस्या को हल कर सकते हैं।

कन्या राशि : आज आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आज आपको आर्थिक योजना मैं लाभ मिलेगा। पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। आज आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं।

तुला राशि : अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। टेंशन कम से कम लें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न कीजिएगा। आपके मित्र पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक राशि : आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। आज किसी अनजान व्यक्ति से सलाह ना लें। व्यापारी वर्ग पैसों के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। व्यापारियों और नौकरीपैशा जातकों को आर्थिक लाभ होगा। सकारात्मक रहें, परेशानी जल्दी दूर हो जाएगी। माता-पिता के साथ अपनी खुशियाँ साझा करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th नवम्बर 2022

धनु राशि : आज व्यापारिक यात्रा होगी। पारिवारिक असहयोग का सामना करना पड़ सकता है। आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा। आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय सावधानी बरतें। आज आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। प्रतिस्पर्धियोंं पर आप विजयी बनेंगे।

मकर राशि : आप व्यवहार में मधुरता आएगी। कृषि कार्यो में निवेश आपको लाभ प्रदान कर सकता है। आय के क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है।

कुम्भ राशि : आज पारिवारिक असयोग से मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से धन लाभ की संभावना है। मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि : आप को शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी पारिवारिक धरातल मजबूत बनेगा। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पढऩे-लिखने में विद्यार्थियों का मन नही लगेगा। आपको अपने समान रुचियों के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। अपने साझीदारों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।

आज का पंचांग | 07 दिसंबर 2024, शनिवार
  • तिथि : षष्ठी – 11:08 AM
  • नक्षत्र : धनिष्ठा – 04:51 PM
  • करण : तैतिल – 11:08 AM
  • गर : 10:29 PM
  • पक्ष : शुक्ल  
  • योग : व्याघात – 08:41 AM

अगले दिन

  • हर्शण : 06:25 AM 
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 07:01 AM 
  • सूर्यास्त : 05:24 PM
  • चन्द्रमा : कुम्भ 
  • राहुकाल : 09:36 – 10:54 AM 
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : मार्गशीर्ष
  • मास पूर्णिमांत : मार्गशीर्ष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:51 – 12:33 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 2nd अप्रेल 2025

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,197FansLike
112FollowersFollow
2,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles