राशिफल व पंचांग | 23rd दिसंबर 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 23rd दिसंबर, 2023 : निम्बार्क वैष्णव समुदाय आज मनाएगा मोक्षदा एकादशी।
  • 23rd दिसंबर, 2023 : मत्स्य द्वादशी आज।
  • 23rd दिसंबर, 2023 : चौधरी चरणसिंह जयंती आज।
  • 23rd दिसंबर, 2023 : किसान दिवस आज।
  • 24th दिसंबर, 2023 : प्रदोष व्रत कल।
  • 24th दिसंबर, 2023 : राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कल।
आज का राशिफल | 23rd दिसम्बर, 2023, शनिवार

मेष राशि :- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी होगा। परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। 

वृषभ राशि :- कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार में लाभदायक रहेंगे।

मिथुन राशि :- आज जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। सुबह से ही अपने अंदर नई शक्ति और उर्जा महसूस करेंगे। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी एवं धन लाभ भी प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से उत्साह बढ़ेगा। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। 

कर्क राशि :- बुद्धि-विवेक से सफलता आपके कदम चूमेगी। दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक बीतेगा। यात्रा मंगलमय रहेगी। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में प्रमोशन की संभावना है। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 27th जनवरी 2025

सिंह राशि :- आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

कन्या राशि :- आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। 

तुला राशि :- आज का दिन आपका शुभ होगा। धन लाभ के योग है। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे। किसी भी कार्य को करेंगे तो उसमें लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदारी से मन आनंदित होगा। 

वृश्चिक राशि :- आज बिना विचार किए साहसपूर्ण कार्य करें, सफलता साथ देगी। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। परिवार में आनन्द और उल्लास का माहौल रहेगा। सिद्धि प्राप्त होगी। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लेंगे। सरकारी क्षेत्र के कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। 

धनु राशि :- आज आपका मन चलायमान रहेगा। आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। अनावश्यक खर्च से बचें। शुभ कार्य आरंभ करने से पहले कुल देवी और देवता का ध्यान करें। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। नकारात्मकता विचार मन में न आने दें। 

मकर राशि :- आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी संयम रखते हुए कार्य करें। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा न करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 23rd अक्टूबर 2022

कुंभ राशि :- आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। परिवार समेत धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। अपने इष्ट और देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। 

मीन राशि :- आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्त्म योग आज बन रहा हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

आज का पंचांग | 23rd दिसम्बर 2023, शनिवार
  • तिथि : एकादशी – 07:14 AM | द्वादशी – 06:26 AM
  • नक्षत्र : भरणी – 09:19 PM
  • करण : विष्टि – 07:14 AM | बव – 06:47 PM  
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : शिव – 09:07 AM
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 07:10 AM 
  • सूर्यास्त : 05:29 PM
  • चन्द्रमा : मेष – 03:17 AM
  • राहुकाल : 09:45 – 11:02 AM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : मार्गशीर्ष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:59 – 12:40 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,233FansLike
111FollowersFollow
2,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles