राशिफल व पंचांग | 6th अक्टूबर 2022

आज और कल का दिन खास
  • 6th अक्टूबर 2022 : पापांकुशा एकादशी आज।
  • 7th अक्टूबर 2022 : प्रदोष व्रत कल।
आज का राशिफल | 6th अक्टूबर, 2022, गुरुवार

मेष राशि : अपने निर्णय को सुरक्षित रखें, हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि : संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।

मिथुन राशि : अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। दूसरों की बातों को भी सुनें। कटु वचनों का प्रयोग न करें। कानूनी काम होंगे, कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। जल्दबाजी में नहीं रहें।

कर्क राशि : समाज में आप का प्रभाव बढ़ेगा। प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धियों के साथ अनायास लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशि : कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। अनुकूल समाचार मिलेंगे। कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी।

कन्या राशि : दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। दाम्पत्य सुख मिलेगा। समय का दुरुपयोग न करें। प्रयास में आलस्य नहीं करें।

तुला राशि : अच्छा सोचें, सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार अ’छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th फरवरी 2026

वृश्चिक राशि : जो भी करें सोच-समझ के करें। लोगों के बिच अपनी छवि सुधारें। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी।

धनु राशि : आप की मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है।

मकर राशि : समय मध्यम है, तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्व के कार्य, निर्णयों में सहयोग लेना होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन से चोट लग सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

कुम्भ राशि : आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यों को गति मिलेगी योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है।

मीन राशि : समय पर निर्णय लेने से कार्यों में सफलता तय है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। रुका धन मिलेगा, धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

आज का पंचांग | 6th अक्टूबर 2022, गुरुवार
  • तिथि : एकादशी – 09:42 AM
  • नक्षत्र : घनिष्ठा – 07:42 PM
  • करण : विष्टि – 09:42 AM | बव – 08:34 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : शूल – 02:19 AM
  • वार : गुरुवार
  • सूर्योदय : 06:16 AM
  • सूर्यास्त : 06:01 PM
  • चन्द्रमा : मकर – 08:28 AM
  • राहुकाल : 01:37 – 03:05 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : अश्विन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:45 – 12:32 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,277FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles