राशिफल व पंचांग | 21st फरवरी 2026

आज और कल का दिन खास

  • 21 फरवरी 2026 : संत चतुर्थी आज।
  • 21 फरवरी 2026 : पंचक समाप्त 19:10 बजे।
  • 22 फरवरी 2026 : महर्षि याज्ञवल्क्य जयंती कल।

आज का राशिफल | 21 फरवरी 2026, शनिवार

मेष राशि: साहित्य का सर्जन करने के लिए आज का दिन शुभ है। स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न होगा। मध्याह्न के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। कार्यालय में और ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत में सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं।

वृषभ राशि: आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। संपत्ति के दस्तावेजों के पत्रों पर हस्ताक्षर आज टाल दें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सृजनात्मकता में वृद्धि होगी। आपके हाथों कोई धार्मिक कार्य होगा।

मिथुन राशि: कार्यसफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु पराजित होंगे। मध्याह्न के बाद घर में विवाद हो सकता है। परिजनों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है और इससे मन में आत्‍मग्लानि बढे़गी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नकारात्मक विचार आपको हताशा करेंगे।

कर्क राशि: लंबे समय की योजनाओं के आयोजन के विषय में सोचते-सोचते आप दुविधा में फंसे रहेंगे। परिजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी। मध्याह्न के बाद आपका समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि: आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आप प्रत्येक कार्य दृढ़ इच्‍छाशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखें। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिजनों का सहकार अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 19th नवम्बर 2025

कन्या राशि: आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई गलत कार्य न कर बैठें। इससे संभलकर रहें। चर्चा और विवाद से दूर रहें। फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याह्न के बाद आप के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढे़गी।

तुला राशि: आजका दिन प्रवास-पर्यटन पर जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतान के साथ संबंध सुमधुर रहेंगे। परंतु मध्याह्न के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगडे़गा। भावनाओं पर काबू रखें। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलें। भ्रांति होने से दूर रहें। कानूनी विषयों में निर्णय बहुत सोच-समझकर करें।

वृश्चिक राशि: दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य को आज सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा की प्रशंसा होगी। उच्च अधिकारीगण आपसे खुश रहेंगे। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। मध्याह्न के बाद आपका मन कुछ विचारों में फंसा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग हैं।

धनु राशि: आपका आजके दिन व्यवहार धार्मिक रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। गलत काम से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलतापूर्ण रहेगा। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में मधुरतापूर्ण वातावरण बना रहेगा।

मकर राशि: आजके दिन संभलकर चलने की जरूरत है। स्वास्थ्य के विषय में लापरवाही न करें। आकस्मिक व्यय के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। फिर भी मध्याह्न के बाद स्थिति में कुछ हलकेपन का अनुभव होगा। एक-दो धार्मिक स्थान की भेंट आपके मन को शांति प्रदान करेगी। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, फिरभी उस पर संयम रखना होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 11th अक्टूबर 2023

कुंभ राशि: आज साधारण सी बातों में दांपत्य जीवन में बात का बतंगड़ बन सकता है। सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पडे़ इसकी सावधानी बरतें। शारीरिक रूप से स्फूर्ति और प्रफुल्‍लता का अभाव रहेगा। प्रभुभक्ति और आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे।

मीन राशि: आपका मन आज चिंतामुक्त रहेगा। शंका-कुशंकाओं की छाया के कारण प्रफुल्‍लता का अनुभव नहीं होगा। आपके कार्यो में विध्न उपस्थित होने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहयोगियों का सहकार नहीं मिलेगा। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे, इसकी सावधानी रखिएगा। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहिएगा। अदालती विषयों से दूर रहें।

आज का पंचांग | 21 फरवरी 2026, शनिवार  

  • चतुर्थी शुक्ल पक्ष,शनिवार
  • फाल्गुन मास
  • शिशिर,कालयुक्त 2082
  • त्यौहार : विनायक चतुर्थी
  • शुभ मुहूर्त : 11:51 AM से 12:35 PM
  • राहुकाल : 9:21 AM से 10:47 AM
  • गुलिक काल : 6:29 AM से 7:55 AM
  • यमघण्टकाल : 1:38 PM से 3:04 PM
  • सूर्योदय : 6:29 AM
  • सूर्यास्त : 5:56 PM
  • चंद्रोदय : 8:37 AM
  • चन्द्रास्त : 9:48 PM
  • तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्थी – 1:02 PM तक
  • नक्षत्र : रेवती – 7:06 PM तक
  • योग : शुभ – 3:52 PM तक
  • करण : विष्टि – 12:59 PM तक
  • महीना अमान्त : फाल्गुन
  • महीना पूर्णिमांत : फाल्गुन
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : कुम्भ
  • चंद्र राशि : मीन
  • दिशाशूल : पूर्व
  • चंद्र निवास : उत्तर
  • ऋतु : शिशिर
  • अयन : उत्तरायण

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,219FansLike
112FollowersFollow
1,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles