राशिफल व पंचांग | 22nd दिसम्बर 2022

आज और कल का दिन खास
  • 22nd दिसम्बर 2022 : राष्ट्रीय गणित दिवस आज।
  • 23rd दिसम्बर 2022 : देवपितृकार्य अमावस्या कल।
  • 23rd दिसम्बर 2022 : किसान दिवस कल।
आज का राशिफल | 22nd दिसम्बर, 2022, गुरुवार

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। दिन की शुरुआत रोमांचक रहेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मेहनत और लगन से काम में तरक्की पाएंगे। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। 

वृषभ राशि : आर्थिक मामलों में दिन उत्साहवर्धक रहेगा। जरूरी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, उर्जा से भरपूर रहेंगे। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। आज किया हुआ कार्य अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ किसी समारोह में उपस्थित हो सकते हैं। 

मिथुन राशि : साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेना चाहिए। अधूरे कार्य आज पूर्ण होंगे। आज निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय में बढ़ोतरी के योग हैं। धन प्राप्ति के योग हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। 

कर्क राशि : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आपका मन अशांत रहेगा और स्वास्थ्य भी नरम रह सकता है। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयम पूर्वक कार्य करें। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 17th जुलाई 2025

सिंह राशि : मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म और उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साहित रहेंगे। 

कन्या राशि : दिन मिश्रित फलदायी है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों को मन में उठने ना दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, किसी तरह का जोखिम लेने से बचें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। जीवनसाथी और परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। 

तुला राशि : सितारे आज अनुकूल चल रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। 

धनु राशि : आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। धन का निवेश सोच-विचाकर करें। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th सितम्बर 2025

मकर राशि : आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके प्रमोशन के योग हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। 

कुंभ राशि : आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। भाग्योदय के प्रबल योग है। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे। 

मीन राशि : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है, यात्रा हो सके तो टालें। वाहन धीमी गति से चलाएं। कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा।

आज का पंचांग | 22nd दिसम्बर 2022, गुरुवार
  • तिथि : चतुर्दशी – 07:15 PM
  • नक्षत्र : ज्येष्ठा – 04:03 AM
  • करण : विष्टि – 08:50 AM | शकुन – 07:15 PM
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : शूल – 05:42 PM
  • वार : गुरुवार
  • सूर्योदय : 07:09 AM
  • सूर्यास्त : 05:29 PM
  • चन्द्रमा : वृश्चिक – 04:03 AM
  • राहुकाल : 01:36 – 02:54 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : पोष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:58 – 12:40 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles