राशिफल व पंचांग | 5th नवम्बर 2025

आज और कल का दिन खास

  • 05 नवम्बर 2025 : कार्तिक पूर्णिमा व्रत आज।
  • 05 नवम्बर 2025 : गुरुनानक जयंती आज।
  • 05 नवम्बर 2025 : गोपदम व्रत आज होगा पूर्ण।
  • 05 नवम्बर 2025 : कार्तिक स्नान आज होगा पूर्ण।
  • 05 नवम्बर 2025 : त्रिपुरोत्सव आज।
  • 06 नवम्बर 2025 : अशून्य शयन व्रत कल।
  • 06 नवम्बर 2025 : कल होगा चन्द्रभागा का मेला पूर्ण।
  • 06 नवम्बर 2025 : जबलपुर में भेड़ाघाट मेला कल।

आज का राशिफल | 05 नवम्बर, 2025, बुधवार

मेष : आज दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में की कोशिशों से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों में फिर एक नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। पैसों की आवक अच्छी रहेगी और आपको आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता और कोई कोई शुभ समाचार मिलेगा।

वृषभ : आज आप अपने तेवर पर नियंत्रण रखें। आपका व्यवहार कई बार जरूरत से ज्यादा आक्रामक हो सकता है।जीवनसाथी के प्रति व्यवहार उदासीनता भरा रह सकता है। पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी।

मिथुन : आज का दिन आप के लिए बहुत अच्छा और सफलतादायक है। वाहन से भी सावधान रहना होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। पैसों की आवक बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

कर्क : आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अचानक कोई बड़ा अवसर या प्रस्ताव मिल सकता है। कोई खुशखबरी मिलेगी। प्रेम प्रस्ताव आज स्वीकार हो सकता है। पैसों की कमी का दबाव महसूस करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th मार्च 2023

सिंह : आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। संतान के भी कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज आपको करने होंगे। कोई प्रेम संबंध है, तो आज उसके लिए निर्णायक क्षण है। आज आपको या तो अपने विवाह का फैसला करना होगा, या आज आपके संबंध हमेशा के लिए समाप्त हो सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या : आज कुछ आनंदपूर्ण अवसर आएंगे, लेकिन कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। मन में आक्रामकता, असुरक्षा और संकोच- हर तरह की भावना एक साथ बनी रहेगी। प्रेमी के साथ संबंधों में भी आज आश्चर्यजनक ढंग से सुधार होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा।

तुला : आज गणित, इलेक्ट्रानिक्स, या मीडिया से जुड़े किसी नए व्यक्ति के साथ मित्रता हो सकती है। आज आप पैसों से जुड़े सवालों में उलझ सकते हैं। हो सकता है कि आपको अचानक कोई महत्वपूर्ण वस्तु खरीदनी पड़े, और आपकी जेब खाली हो जाए। लेकिन पैसों की अकारण चिंता न करें। रूठों को मनाने में व्यस्त रहेंगे। पैसों की आवक शायद बहुत ही सीमित होगी। स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा।

वृश्चिक : आज किसी अहम काम में ज्यादा जल्दबाजी न करें। दफ्तर में दबे पांव चल रहे विवादों से आप साफ बच सकते हैं, लेकिन अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखें। प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति अपनी तुनकमिजाजी को आपको नियंत्रण में रखना होगा। पैसों की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी।

धनु : आज का दिन आपके लिए सुस्ती, आलस और परेशानी वाला रहेगा। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज मिलने वाले विवाह या प्रेम प्रस्तावों पर कोई फैसला न लें। वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल बनी रह सकती है। खर्च आमदनी की तुलना में ज्यादा होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th सितम्बर 2023

मकर : आज कोई नया या बड़ा काम करने का न मौका है, न आपका मूड होगा। तनावपूर्ण क्षणों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। पैसों की आवक बहुत अच्छी रहेगी। सारी आमदनी को बचत में बदलने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

कुंभ : आज आप दिन भर बहुत प्रसन्न और उत्साहित बने रहेंगे। किसी से तीखी बहस में न पड़ें। जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों में प्रगाढ़ता, परिपक्वता और ज्यादा आत्मीयता महसूस करेंगे। महंगी खरीद में पैसे फूंकने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बूते बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

मीन : आज नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। निवेश शुरू करने का अच्छा समय आ गया है। सारा पैसा एक जगह पर निवेश न करें। छोटा जोखिम लें, आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

आज का पंचांग | 05 नवंबर 2025, बुधवार  

  • पूर्णिमा शुक्ल पक्ष,बुधवार
  • कार्तिक मास
  • शरद,कालयुक्त 2082
  • त्यौहार : देव दीवाली, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, पूर्णिमा उपवास, गुरु नानक जयन्ती, भीष्म पञ्चक समाप्त, अष्टाह्निका विधान पूर्ण, रथ यात्रा
  • शुभ मुहूर्त : 11:20 AM से 12:04 PM
  • राहुकाल : 11:42 AM से 1:06 PM
  • गुलिक काल : 10:19 AM से 11:42 AM
  • यमघण्टकाल : 7:32 AM से 8:56 AM
  • सूर्योदय : 6:09 AM
  • सूर्यास्त : 5:15 PM
  • चंद्रोदय : 4:55 PM
  • चन्द्रास्त : 5:38 AM
  • तिथि : शुक्ल पक्ष पूर्णिमा – 6:50 PM तक
  • नक्षत्र : अश्विनी – 9:41 AM तक
  • योग : सिद्धि – 11:29 AM तक
  • करण : विष्टि – 8:43 AM तक
  • महीना अमान्त : कार्तिक
  • महीना पूर्णिमांत : कार्तिक
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : तुला
  • चंद्र राशि : मेष
  • दिशाशूल : उत्तर
  • चंद्र निवास : पूर्व
  • ऋतु : शरद
  • अयन : दक्षिणायन
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th अक्टूबर 2025

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,277FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles