राशिफल व पंचांग | 4th जून 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 04 जून 2024 : मासिक शिवरात्रि आज।
  • 04 जून 2024 : भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
  • 04 जून 2024 : आज से प्रारंभ होंगे वट सावित्री व्रत।
  • 05 जून 2024 : विश्व पर्यावरण दिवस आज।
  • 05 जून 2024 : बंगाल में आज मनाई जायेगी सावित्री चतुर्दशी।
आज का राशिफल | 4 जून, 2024, मंगलवार

मेष राशि : समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाईयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

वृषभ राशि : किसी पर भी अंधविश्वास न करें, आप के साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।

मिथुन राशि : आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

कर्क राशि : जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते है। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 28th जनवरी 2026

सिंह राशि : समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।

कन्या राशि : कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।

तुला राशि : यश कीर्ति में वृद्दि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि : आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश होगा।

धनु राशि : करियर में उन्नति बढ़ाने वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है। मकान के पुन: निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।

मकर राशि : सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।

कुम्भ राशि : अपने काम से संतुष्ट नहीं है। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग है।

मीन राशि : कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग है। पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th जनवरी 2025
आज का पंचांग | 4 जून 2024, मंगलवार 
  • तिथि : त्रयोदशी – 10:03 PM
  • नक्षत्र : भरणी – 10:35 PM
  • करण : गर – 11:11 AM | वणिज – 10:03 PM   
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : शोभन – 06:11 AM | अतिगंड – 03:17 AM
  • वार : मंगलवार
  • सूर्योदय : 05:22 AM 
  • सूर्यास्त : 07:16 PM
  • चन्द्रमा : मेष – 04:14 AM
  • राहुकाल : 03:47 – 05:32 PM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास : वैशाख
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:51 -12:47 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles