राशिफल व पंचांग | 21st अप्रेल 2025

आज और कल का दिन खास
  • 21 अप्रैल 2025 : शीतला अष्टमी ( बूढ़ा बासोड़ा ) आज।
  • 21 अप्रैल 2025 : कालाष्टमी आज।
  • 21 अप्रैल 2025 : सिविल सेवा दिवस आज।
  • 22 अप्रैल 2025 : चण्डिका नवमी कल।
  • 22 अप्रैल 2025 : पंचक कल से होंगे शुरू।
  • 22 अप्रैल 2025 : विश्व वसुंधरा यानी पृथ्वी दिवस कल।
आज का राशिफल | 21 अप्रैल, 2025, सोमवार

मेष राशि : आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी।

वृषभ राशि : आज परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेने से बचें।

मिथुन राशि : आज आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है। आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है।

कर्क राशि : आज वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा, अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 12th अगस्त 2023

सिंह राशि : अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। वाहन संभलकर चलाएं।

कन्या राशि : आज आपके आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

तुला राशि : आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा। आज के दिन कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा।

धनु राशि : आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 13th जनवरी 2024

मकर राशि : अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरूरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है। आज आप ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

कुम्भ राशि : आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। मानसिक चिंता रहेगी।

मीन राशि : आज परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखें। उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा।

आज का पंचांग | 21 अप्रैल 2025,  सोमवार  
  • तिथि : अष्टमी – 07:02 PM 
  • नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा – 12:38 PM 
  • करण : बालव – 07:08 AM
  • कौलव : 07:02 PM 
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : साध्य – 10:59 PM 
  • वार : सोमवार   
  • सूर्योदय : 05:50 AM 
  • सूर्यास्त : 06:50 PM
  • चन्द्रमा : मकर 
  • राहुकाल : 07:27 – 09:05 AM 
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : चैत्र
  • मास पूर्णिमांत : वैशाख 
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:54 – 12:46 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles