राशिफल व पंचांग | 31st मार्च 2025

आज और कल का दिन खास
  • 31 मार्च 2025 : गणगौर पूजन आज।
  • 31 मार्च 2025 : मत्स्य जयंती आज।
  • 31 मार्च 2025 : मनोरथ तृतीया व्रत आज।
  • 31 मार्च 2025 : अरुन्धती व्रत व पूजन आज।
  • 31 मार्च 2025 : सौभाग्य शयन व्रत आज।
  • 31 मार्च 2025 : ईदुल फितर आज।
  • 01 अप्रैल 2025 : दमनक चतुर्थी कल।
  • 01 अप्रैल 2025 : मूर्ख दिवस कल।
  • 01 अप्रैल 2025 : गणगौर मेला पूर्ण ( जयपुर में ) कल।
  • 01 अप्रैल 2025 : गुरु अंगददेव जी की जोति-जोत कल ( प्राचीन मत से )।
आज का राशिफल | 31 मार्च, 2025, सोमवार

मेष राशि : घर-परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के संबंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि : व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे।आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की मुलाकात संभव हो सकेगी। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव करेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव ना हो, ध्यान रखें। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 12th नवंबर 2023

कर्क राशि : आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौजशौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। साझेदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आ सकता है। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, ध्यान रखें। संभव हो तो प्रवास टाल दें। योग व ध्यान से शांत रह सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। संतान और स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आ सकती हैं। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।

तुला राशि : आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे। मानसिक अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यापारीगण को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। जमीन-जायदाद से संबंधित चर्चाओं में सावधानी रखें। पानी से संभालना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि : कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी।

धनु राशि : पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव कर सकते हैं। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करें। दूर बसनेवाले मित्र या स्नेही के समाचार या संदेश आपको लाभदायक साबित होंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th नवंबर 2023

मकर राशि : आज निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजों के साथ की मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा।

कुंभ राशि : आज किसी से पैसे का लेन-देन न करें। खर्च में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी ना हो, ध्यान रखें। क्रोध को नियंत्रण रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। दुर्घटना से बचें।

मीन राशि : आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। आज काफी समय घूमने-फिरने में व्यतीत होगा। साझेदारी में लाभ होगा। मित्रों की तरफ से लाभ होगा।

आज का पंचांग | 31 मार्च 2025, सोमवार  
  • तिथि : द्वितीया – 09:13 AM

अगले दिन

  • तृतीया : 05:45 AM
  • नक्षत्र : अश्विनी – 01:45 PM
  • करण : कौलव – 09:13 AM
  • तैतिल : 07:27 PM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : वैधृति – 01:45 PM
  • वार : सोमवार  
  • सूर्योदय : 06:13 AM
  • सूर्यास्त : 06:38 PM
  • चन्द्रमा : मेष
  • राहुकाल : 07:46 – 09:19 AM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : चैत्र
  • मास पूर्णिमांत : चैत्र
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:00 – 12:50 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,275FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles