राशिफल व पंचांग | 9th सितम्बर 2022

आज और कल का दिन खास 
  • 9th सितम्बर 2022 : अनंत चतुर्दशी आज।
  • 9th सितम्बर 2022 : सत्यनारायण व्रत आज।
  • 10th सितम्बर 2022 : पूर्णिमा कल।
  • 10th सितम्बर 2022 : आज से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष।
  • 10th सितम्बर 2022 : प्रतिपदा का श्राद्ध कल।
आज का राशिफल | 9th सितम्बर, 2022, शुक्रवार

मेष राशि: मेष राशि के जातकों का मनोबल उच्च रहेगा। अपने सहयोगियों से सही मार्गदर्शन और स्नेह पूर्ण सहयोग मिलने से आप लक्ष्य प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी बातचीत में एक चुंबकीय आकर्षण रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। प्राप्त धन को लंबे समय के लिए निवेश करने का प्लान बनाएंगे।

वृषभ राशि: वृष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। निर्धारित लक्ष्य को पाने में कामयाब रहेंगे। सौंदर्य बोध और कलात्मक क्षमता का विस्तार होगा। कला क्षेत्र से संबंधित जातकों को बहुत तरक्की मिलने की संभावना है। रुपयों-पैसों के मामले में दिन अच्छा है। खर्चों को भी नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। हालांकि एक बार जो निश्चित कर लेंगे उसे आसानी से परिवर्तित करने से बचेंगे। जोकि उनके लिए ही मुश्किल का कारण बन सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। परंतु फालतू के खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को मान-सम्मान व समृद्धि दिलाने वाला दिन है। पूरे दिल से समर्पण भाव से काम करेंगे। कुछ नए प्रयोग भी करेंगे जिससे प्रतिभा निखर कर आएगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामलों का फैसला आपके हक में आने का योग बनता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th नवंबर 2022

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के विदेश के साथ संबंध अच्छे बनने की संभावना बन जाती है। धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेंगे और ईमानदारी से अपने कार्य को पूरा करेंगे आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। खर्चों की अधिकता रहने वाली है।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। ईमानदारी से बिना किसी तिकड़म के काम को करने का प्रयास करेंगे। उच्च सलाहकार एजुकेशन से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी। सरकारी खर्च तंग कर सकते हैं।

तुला राशि: तुला राशि के जातक अपने कामकाज से संबंधित परेशानियां दूसरों के साथ शेयर करने से बचेंगे। स्वचिंतन से परेशानियों से निपटने के लिए गुप्त योजनाएं बनाने का योग भी बन रहा है। रुपए-पैसों के मामले में सामान्य दिन है। सोचसमझकर धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक आज अपने काम को परफेक्शन से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। अभिमान आपकी छवि नकारात्मक बना सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनती हैं।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को आज अपने कामकाज के लिए दौड़भाग करनी पड़ सकती है। विपरीत परिस्थितियां आपके लिए सहायक बनेंगी और जो भी जिम्मेदारी आप पर सौंपी जाएगी आप उसको पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। उम्मीद के अनुसार धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

मकर राशि : मकर राशि के जातक को साझेदारी से लाभ मिलेगा। बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी जिसकी वजह से सभी चैलेंज का सामना करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। अच्छा धन लाभ होगा खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th जनवरी 2025

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों का ध्यान भोग विलास की वस्तु एकत्रित करने पर रहेगा। शीघ्रता से अपने काम को निपटाने का प्रयास करेंगे। लोगों के साथ कम्युनिकेट करना और अपने काम के विज्ञापन से आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों की कल्पना शक्ति उन्हें भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उस योजना को क्रियान्वित करने के लिए पूरे जोश के साथ काम करेंगे और सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय है। मन मुताबिक लाभ होगा।

आज का पंचांग | 9th सितम्बर 2022, शुक्रवार
  • तिथि : चतुर्दशी – 06:09 PM
  • नक्षत्र : धनिष्ठा – 11:35 AM
  • करण : गर – 07:35 AM | वणिज – 06:09 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : सुकर्मा – 06:10 PM
  • वार : शुक्रवार
  • सूर्योदय : 06:02 AM
  • सूर्यास्त : 06:33 PM
  • चन्द्रमा : कुम्भ    
  • राहुकाल : 10:44 – 12:18 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : भाद्रपद
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:53 – 12:43 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,296FansLike
112FollowersFollow
3,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles